Kiran Bedi Birthday: किरण बेदी ने उठवा ली थी इंदिरा गांधी की गाड़ी, ऐसे बनीं देश की पहली महिला IPS

By अनन्या मिश्रा | Jun 09, 2025

आज के समय में देश की सुरक्षा में पुरुषों के साथ महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। ऐसी ही एक महिला किरण बेदी हैं। आज यानी की 09 जून को देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी रही किरण बेदी अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं। किरण बेदी से पहले किसी महिला की पुलिस प्रशासनिक सेवा में सहभागिता नहीं थी। लेकिन किरण बेदी ने आईपीएस को लक्ष्य बनाते हुए यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की और इस परीक्षा को पास करके देश की तमाम अन्य महिलाओं को पुलिस प्रशासनिक सेवा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। तो आइए जानते हैं कि उनके जन्मदिन के मौके पर पूर्व आईपीएस अफसर किरण बेदी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

पंजाब के अमृतसर में 09 जून 1949 को किरण बेदी का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम प्रकाश ला पेशावरिया और मां का नाम प्रेमलता थीं। किरण बेदी को बचपन में किमी के नाम से जाना जाता था। किरण बेदी का परिवार पेशावर का रहने वाला था, लेकिन साल 1860 में उनके परदादा लाला हरगोबिंद पेशावरिया पेशावर से अमृतसर आकर बस गए। वहीं किरण बेदी का बचपन जलियांवाला बाद के आसपास बीता।

किरण बेदी ने अपनी शुरूआती शिक्षा सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। उसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। वहीं साल 1993 में आईआईटी दिल्ली से समाज विज्ञान विभाग से पीएचडी की डिग्री हासिल की।

टेनिस में एशियन चैंपियन

बता दें कि किरण बेदी बचपन से ही दमदार व्यक्तित्व की मालिक रहीं। उनके पिता ने जब लूना खरीदी तो किरण बेदी शहर की पहली लड़की बनीं, जो मोपेड चलाया करती थीं। वहीं किरण बेदी के पिता टेनिस खिलाड़ी थे, यही कारण है कि किरण को भी टेनिस खेलने का बहुत शौक था। किरण बेदी ने अमृतसर में पढ़ाई के दौरान टेनिस खेलना शुरू किया और एशियन चैंपियन भी बन गईं। 

ऐसे बनीं आईपीएस

किरण बेदी में बचपन से ही एक जुनून था, वह देश के लिए और बेटियों के लिए कुछ करना चाहती थीं। बताया जाता है कि वह एक बार रिश्तेदार की बेटी की शादी में गई थीं। जहां पर लड़की को दिए जाने वाले दहेज को देखकर वह बिना कुछ खाए पिए वापस आ गईं। उन्होंने ठान लिया कि दहेज के खिलाफ लोगों को जागरुक करेंगी। उन्होंने साल 1970 में अमृतसर के खालसा कॉलेज से बतौर लेक्चरर अपने करियर की शुरूआत की।

वहीं शादी के कुछ महीनों बाद किरण बेदी जुलाई 1972 में आईपीएस की ट्रेनिंग के लिए चली गईं। वहीं बाद में उनकी पोस्टिंग दिल्ली में हो गई। उस दौरान वह दिल्ली की सड़कों को जाममुक्त बनाने के लिए सड़कों पर अवैध रूप से खड़ी और नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को उठवा लिया करती थीं। इतना ही नहीं किरण बेदी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और सीबीआई के निदेशक तक की गाड़ी उठवा ली थी।

पुदुचेरी की उपराज्यपाल

इसके साथ ही 28 मई 2016 से 16 फरवरी 2021 तक पुदुचेरी की 24वीं उपराज्यपाल के तौर पर काम किया। बता दें कि किरण बेदी ने साल 1972 में बतौर आईपीएस अफसर के रूप में अपनी सेवा शुरू की। साल 2007 में पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो की महानिदेशक के रूप में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने से पहले करीब 35 सालों तक सर्विस में रहीं।

प्रमुख खबरें

MS Dhoni और CSK के 16 साल के रिश्तों में दरार? IPL में भविष्य पर गहराया संकट

Video | गर्लफ्रेंड ने कार पर की 3,400 बार चुम्मा-चाटी!! रील वायरल होने के बाद बॉयफ्रेंड पर लगा ₹5,500 का चालान

भारी भरकम बिजली बिल से अब मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये Electricity Bill Saving Tips और बजट को रखें मेंटेन

BJP में पीढ़ीगत बदलाव के बीच Nitin Gadkari बोले: मैं अब उतना काम नहीं कर सकता, युवा संभालें कमान