किरण कंडोलकर बोले- गोवा में टीएमसी 12 और एमजीपी सात सीटें जीतेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2022

पणजी,  तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने दावा किया है कि वह गोवा में 12 सीटें जीतेगी और उसकी सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) सात सीटों पर विजयी रहेगी। 40 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 21 सीटों की जरूरत होती है। राज्य की सभी 40 सीटों के लिए सोमवार शाम को मतदान खत्म हो गया है और नतीजे 10 मार्च को आएंगे। चुनाव से पहले, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने गोवा की सबसे पुरानी क्षेत्रीय पार्टी एमजीपी के साथ गठबंधन किया था। सोमवार शाम को मतदान संपन्न होने के बाद बात करते हुए, टीएमसी के गोवा प्रदेश प्रमुख किरण कंडोलकर ने दावा किया कि उनकी पार्टी एकमात्र राजनीतिक दल है जिसने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा को कड़ी टक्कर दी। उन्होंने कहा, टीएमसी राज्य में कम से कम 12 सीटें जीतेगी। हमारी सहयोगी एमजीपी सात सीटें पर विजय रहेगी।

उन्होंने कहा कहा कि उनकी पार्टी को बहुमत से कुछ कम सीटें मिल सकती हैं, लेकिन उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे सदन में बहुमत साबित करने में सक्षम रहेंगे। उन्होंने इस आशंका को खारिज कर दिया कि चुनाव परिणाम आने के बाद एमजीपी टीएमसी से नाता तोड़ सकती है। कंडोलकर ने कहा कि यह गलत धारणा बनाई जा रही है कि चुनाव परिणाम आने के बाद टीएमसी गोवा छोड़ देगी। उन्होंने कहा, “मैं मानता हूं कि फिलहाल गोवा में हमारे पास जमीनी स्तर का कोई कार्यकर्ता नहीं है, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान हम सभी 40 विधानसभा क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रहे।

प्रमुख खबरें

Kerala में 200 MW Power Purchase में गड़बड़ी का आरोप, CPI M नेता ने उठाई न्यायिक जांच की मांग

उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद Pune Airport पर वापस लौटी गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट, अंदर बैठे थे 192 यात्री

Escorts Kubota जेवर में बनाएगी नई ट्रैक्टर यूनिट, सालाना 60 हजार उत्पादन का लक्ष्य

Mumbai में फिर महंगी हुई सीएनजी, आधी रात से इतने बढ़ गए दाम, ऑटो यूनियन ने भी कर दिया बड़ा ऐलान