कानूनी, संवैधानिक चीजों का विरोध करने वाले उपद्रवी तत्वों से चिंतित रिजिजु

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2021

नयी दिल्ली|  कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने बृहस्पतिवार को उन उपद्रवी तत्वों को लेकर चिंता व्यक्त की जो कानूनी, वैध और संवैधानिक चीजों का ऐड़ी-चोटी का जोर लगाकर विरोध करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों के लिए यह दावा करना एक फैशन बन गया है कि वे संविधान को स्वीकार नहीं करते।

इसे भी पढ़ें: कानून मंत्री के बयान से पैदा होने वाली चुनौतियों से निपटने को संघर्ष समिति गठित

कानून मंत्रालय के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, जब संसद कोई विधेयक पारित करती है या जब विधानसभा कुछ कानूनों को मंजूरी देती है,तो तब तक यह कहने का कोई कारण नहीं है कि हम इस अधिनियम का पालन नहीं करते हैं, या हम इस कानून का पालन नहीं करेंगे जब तक कि यह असंवैधानिक न हो।

रिजिजू ने यह टिप्पणी सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले की है, जहां सरकार ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए एक विधेयक सूचीबद्ध किया है।

40 किसान संघ पिछले एक साल से इन कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। रिजिजू ने कहा, भारत एक बेहद लोकतांत्रिक देश है इसलिए हमें विरोध करने का अधिकार है, वैचारिक मतभेद का अधिकार है। हमें असहमति का अधिकार है।

लेकिन संवैधानिक रूप से जो कुछ भी किया गया है उसका सभी को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा, (कोई) अधिनियम संवैधानिक है या असंवैधानिक इसपर न्यायपालिका को निर्णय लेने दें।

मंत्री ने कहा कि कुछ तत्वों के लिए यह कहना फैशन बन गया है कि हम संविधान को स्वीकार नहीं करते , कुछ कहते हैं कि संविधान हमारे पक्ष में नहीं है।

इसे भी पढ़ें: रिजिजू ने मोबाइल ऐप ‘टेली लॉ’ शुरू किया, न्यायाधीशों से क्षेत्रीय दौरों पर विचार करने का किया अनुरोध

उन्होंने कहा, शहरों में हम इसे महसूस नहीं करते हैं, लेकिन गहराई में जाने पर हम देखते हैं कि कुछ तत्व उभर रहे हैं ... यह बहुत परेशान करने वाला है ... जो कुछ भी कानूनी, वैध, संवैधानिक है उसका ऐड़ी-चोटी का जोर लगाकर विरोध किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Mandi के लिए पारिस्थितिकी-पर्यटन को बढ़ावा देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : Vikramaditya Singh

Rajasthan: पुलिस ने ट्रक से 3.50 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया, चालक गिरफ्तार

BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, 40 फीसदी तक कमीशन लिया जा रहा : Digvijay Singh

Pune luxury car हादसा : आरोपी नाबालिग के पिता और बार के खिलाफ होगा मामला दर्ज