Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 13, 2026

असम और अरुणाचल प्रदेश के सांसदों ने बृहस्पतिवार को दोनों राज्यों की सीमा पर रहने वाले लोगों से शांति बनाए रखने, सौहार्दपूर्ण ढंग से रहने और बातचीत के जरिए अपने मतभेदों को सुलझाने की अपील की। यह अपील असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर स्थिति का जायजा लेने के लिए बुलाई गई एक बैठक के बाद सांसदों द्वारा की गई। बुधवार को गोलीबारी की एक घटना के बाद वहां तनाव फैल गया था, जिसमें 11 लोग घायल हो गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘बातचीत के माध्यम से हम अपने मतभेदों को सुलझा रहे हैं, और भले ही हर मुद्दे का समाधान न निकले, हम इस रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे। शायद हमारी सीमाएं अलग हैं, लेकिन हमारे दिल एक हैं। मंत्री ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश को असम से अलग कर बनाया गया था और दोनों राज्यों के लोग भाई-बहनों की तरह रहते हैं।

उन्होंने कहा कि कभी-कभी स्थानीय स्तर पर कुछ विवाद पैदा हो जाते हैं, जो परिवार के विवाद की तरह होते हैं, और इसके लिए दोनों राज्यों के बीच कोई लड़ाई नहीं हो सकती।उन्होंने कहा, ‘‘मैंने दोनों मुख्यमंत्रियों से बात की है। वे संपर्क में हैं। वरिष्ठ मंत्री घटनास्थल का दौरा कर रहे हैं और स्थानीय स्तर पर बातचीत चल रही है।

रीजीजू ने कहा, हम सभी सांसदों ने एक साथ बैठकर इस मुद्दे पर चर्चा की। हम हमेशा एक साथ हैं। पूर्वोत्तर एक परिवार है।

सीमा पर बुधवार को हुई गोलीबारी की एक घटना के बाद असम और अरुणाचल प्रदेश में तनाव फैल गया था, जिसमें असम के कई लोग घायल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

SGPC ने आनंदपुर साहिब मामले में Punjab Govt से की CBI जांच की मांग

Kerala: Thiruvananthapuram में Youth Congress और SFI कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

MP High Court ने जन्मतिथि बदलने का सीएमओ आदेश किया निरस्त

flydubai विमान में सह-पायलट का हमला, भारतीय Captain ने बचाई 174 यात्रियों की जान