महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session

By अंकित सिंह | Apr 03, 2026

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने घोषणा की कि महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र 16 अप्रैल को बुलाया जाएगा। केरल विधानसभा चुनाव के दौरान बोलते हुए, रिजिजू ने महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया और इस मुद्दे पर राजनीतिक एकता का आह्वान किया। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि हम 16 अप्रैल को संसद का सत्र बुला रहे हैं। हम उस दिन महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा करेंगे। महिलाओं का सशक्तिकरण हमारी प्रतिबद्धता है। हमें महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एकजुट होना चाहिए, न कि राजनीति करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैं अल्पसंख्यक मामलों का मंत्री हूं। प्रधानमंत्री मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले देश में अल्पसंख्यकों की उपेक्षा की जाती थी। कांग्रेस अल्पसंख्यकों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को, अपना वोट बैंक मानती थी। हमारी सरकार में अल्पसंख्यकों को भी उचित महत्व दिया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय को सीधे संबोधित करते हुए रिजिजू ने आगे कहा कि मैं मुस्लिम समुदाय से कहना चाहता हूं कि कांग्रेस उनके समुदाय को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर रही है, जो मुसलमानों के लिए हानिकारक है। वे किसी एक पार्टी का वोट बैंक क्यों बनें? हम सबके लिए हैं। केवल अवैध एफसीआरए खातों पर ही इसका असर पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: 'आपके PM कहाँ थे?' Kharge के सवाल पर घमासान, Rijiju बोले- All-Party Meeting से आप भी गायब थे।

2 अप्रैल को मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 की कड़ी आलोचना करते हुए इसे अल्पसंख्यक समुदायों में चिंता बढ़ाने वाला एक कठोर कदम बताया। 25 मार्च को लोकसभा में पेश किए गए इस विधेयक का उद्देश्य भारत में विदेशी अंशदानों की पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम, 2010 में संशोधन करना है।

प्रमुख खबरें

Election Commission मार्च के दौरान Akhilesh Yadav और Abhishek Banerjee समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में

आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi, LoP बोले- हमें क्यों रोक रही पुलिस?

West Bengal Bypolls: नंदीग्राम और रेजीनगर में दोपहर 1 बजे तक 58.37% मतदान

सबसे बड़ा खिलाड़ी तो अपना भारत निकला, इराक से मिला क्रूड ऑयल का जैकपॉट, इधर यूरोप को डीजल बेचकर कमाया बंपर मुनाफा