किरेन रिजिजू का बड़ा आरोप, वक्फ को लेकर बंगाल में हिंसा भड़का रही हैं CM ममता

By अंकित सिंह | Apr 16, 2025

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी वक्फ को लेकर बंगाल में हिंसा भड़का रही हैं। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लंबे समय में, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और कुछ राजनीतिक दल जो कुछ भी कर रहे हैं, उसके गहरे नकारात्मक परिणाम होंगे। मुर्शिदाबाद और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में जो हिंसा हुई है- यह ममता बनर्जी द्वारा दिए गए बिना सोचे-समझे राजनीतिक बयानों का नतीजा है। 

जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में बहस के दौरान वक्फ अधिनियम पर क्यों नहीं बोला, इस पर रिजिजू ने कहा कि मैं हैरान था। यहां तक ​​कि प्रियंका गांधी भी वोटिंग के दौरान मौजूद नहीं थीं, वह अनुपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी मतदान के लिए बहुत बाद में आए। उन्होंने कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया, साथ ही उन्होंने कुछ नहीं कहा। इसका एक कारण ईसाई समुदाय द्वारा कांग्रेस पार्टी और अन्य सांसदों पर वक्फ अधिनियम का समर्थन करने के लिए भारी दबाव हो सकता है। दूसरा, शायद वह सुरक्षित खेल खेलना चाहते हैं, और इस ऐतिहासिक विधेयक पर आप जो भी बोलेंगे वह रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा। यह एक महत्वपूर्ण विधेयक था जिस पर महत्वपूर्ण नेताओं को बोलना चाहिए था। 

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी पर भाजपा का पलटवार, कहा- उनके नेतृत्व वाली सरकार के दिन गिने-चुने रह गए हैं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम का असर मुख्य रूप से असम, कुछ हद तक त्रिपुरा और फिर मणिपुर में पड़ेगा। अरुणाचल, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम जैसे अन्य आदिवासी राज्य इस अधिनियम के प्रभाव से अछूते हैं। हमने इस अधिनियम में यह प्रावधान किया है कि आदिवासी भूमि पर वक्फ का निर्माण नहीं किया जा सकता...इससे आदिवासी क्षेत्रों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम समुदाय का एक बड़ा वर्ग इस कानून का खुले दिल से स्वागत कर रहा है। वक्फ की जमीन का उपयोग मुस्लिम समुदाय के हित में नहीं हो रहा है, कुछ ताकतवर लोग इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप