किरेन रिजिजू ने हेमंत सोरेन को बताया बिगड़ैल बेटा, बोले- आदिवासियों को जनता का पैसा लूटने का लाइसेंस नहीं

By अंकित सिंह | Feb 01, 2024

ईडी द्वारा घंटों चली पूछताछ के बाद बुधवार देर रात हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद आदिवासी उत्पीड़न का मामला बनने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आदिवासियों के पास लोगों का पैसा लूटने का लाइसेंस नहीं है। गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक संदेश पोस्ट किया और एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि वह डरेंगे नहीं क्योंकि वह शिबू सोरेन के बेटे हैं। हेमंत सोरेन ने कहा कि गिरफ्तारी जीवन की महान लड़ाई में एक विराम मात्र है। किरण रिजुजू ने पलटवार करते हुए कहा कि शिबू सोरेन के बिगड़ैल बेटे हेमंत को यह शोभा नहीं देता। 

भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री भूल गए कि कानून सबसे ऊपर है - जैसा कि अधिकांश 'राजनीतिक राजकुमारों' को लगता है कि कानून उन्हें छू नहीं पाएगा। वह 40 घंटे तक लापता रहे और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया...उन्होंने झारखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मसार किया है। गिरफ्तारी के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में सोरेन ने कहा, ''यह एक ब्रेक है। जीवन एक महान युद्ध है। मैं हर पल लड़ा हूं, मैं हर पल लड़ूंगा। लेकिन मैं समझौते की भीख नहीं मांगूंगा। 

इसे भी पढ़ें: Hemant Soren की गिरफ्तारी के खिलाफ आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद का आह्वान किया

उन्होंने कहा कि मैं चिंतित नहीं हूं क्योंकि मैं शिबू सोरेन का बेटा हूं...पूरे दिन की पूछताछ के बाद, उन्होंने मुझे उन मामलों में गिरफ्तार करने का फैसला किया जो मुझसे संबंधित नहीं हैं। अभी तक उन्हें कोई सबूत नहीं मिला है। उन्होंने मेरे दिल्ली आवास पर छापेमारी कर मेरी छवि खराब करने की भी कोशिश की। गरीबों, आदिवासियों, दलितों और निर्दोषों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ अब हमें नई लड़ाई लड़नी है। 

प्रमुख खबरें

Sweat और Humidity में भी नहीं खिसकेगी बिंदी, आजमाएं ये Best Beauty Hacks

यह कभी न भूलने वाला पल...जापान के राजदूत ने गंगा में लगाई डुबकी

Delhi IMD Weather Alert | देशभर में बदला मौसम का मिजाज! IMD ने दिल्ली, UP, बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया

Money Laundering Case: TMC MP नदीमुल हक के ठिकानों पर ED Action, क्या है सांप्रदायिक तनाव का कनेक्शन?