North-East के नतीजों पर किरेन रिजिजू बोले, जनता तक पहुंच रहा पीएम मोदी द्वारा किया गया काम

By अंकित सिंह | Mar 02, 2023

पूर्वोत्तर के 3 राज्य त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के चुनावी नतीजे आए हैं। तीनों में से 2 राज्यों में भाजपा गठबंधन ने सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की है। त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा गठबंधन को जनता के ओर से जबरदस्त समर्थन मिला है। वहीं, मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के रुझान नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच भाजपा में जबरदस्त उत्साह है। पूर्वोत्तर से ही आने वाले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर बड़े बात कही है। उन्होंने कहा है कि इन राज्यों में अगर भाजपा अच्छा कर रही है तो इसका मतलब साफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया कार्य लोगों तक पहुंच रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Purvottar Lok: पूर्वोत्तर की जनता ने खिला दिया कमल, त्रिपुरा-नगालैंड की सत्ता में BJP की जोरदार वापसी, मेघालय में भी प्रदर्शन सुधरा

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पूर्वोत्तर में बीजेपी जिस तरह जीत रही है और लोगों का समर्थन हासिल कर रही है, उसके पीछे सीधा सा कारण यह है कि पीएम मोदी द्वारा किया गया काम जनता तक पहुंच रहा है। वह सूत्र है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर हम चुनाव जीत रहे हैं, तो इसका मतलब है कि हम लोगों का विश्वास जीत रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में सिर्फ बीजेपी का असर होगा। आपको बता दें कि त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन ने 34 सीटों पर अपनी बढ़त बना रखी है। इसका मतलब साफ है कि कहीं ना कहीं वह सरकार बनाने की स्थिति में है। वही नागालैंड में भाजपा गठबंधन 36 सीटों पर आगे हैं। मेघालय में भाजपा ने इस बार अकेले चुनाव लड़ा था। हालांकि, पार्टी को 3 सीटों पर जीत मिलती दिखाई दे रही है। 

इसे भी पढ़ें: Tripura Election Result 2023: टिपरा मोथा की सभी मांगें मान लेंगे सिवाय... त्रिपुरा को लेकर बीजेपी का बड़ा ऑफर

अगरतला में चुनाव के रुझानों में भाजपा की बढ़त को देखते हुए भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद हमारी त्रिमूर्ति के साथ है और यही स्पष्ट रूप से चुनाव के नतीजों में दिख रहा है। जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि जीतने के बाद ये सर्टिफिकेट मिल रहा है तो बहुत अच्छा लग रहा है। मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करता हूं। 

प्रमुख खबरें

वेतन में रुकावट दूर करे Industry, DEA सचिव अनुराधा ठाकुर ने FICCI में दिया जोर

13 साल का इंतज़ार और बदलता भारत... पीएम मोदी ने GTA V से GTA VI के सफर के जरिए दिखाया विकास का खाका

Henry Nicholls के शतक से संभला New Zealand, पहले टेस्ट के पहले दिन 243 रन बनाए

Miss Asia Pacific का खिताब जीतकर बॉलीवुड में आईं Zeenat Aman, फ्लॉप डेब्यू के बाद चमकीं