Kiren Rijiju ने Rahul Gandhi को लिया आड़े हाथ, पूछा China और Pakistan से इतना प्रेम क्यों है?

By Prabhasakshi News Desk | May 07, 2024

चुनाव यात्रा को लेकर प्रभासाक्षी की टीम मुंबई पहुंची। जहां हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने केंद्रीय मंत्री किरण किरण रिजिजू से बात की है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह हाल फिलहाल में ही लद्दाख जाएंगे और कुछ दिन पहले ही अरुणाचल प्रदेश से होकर आए हैं अब हमारी सीमा पर कोई खतरा नहीं है। सुरक्षा बलों के पास अब अत्याधुनिक साजो-समान है। मूलभूत सुविधाओं का विकास हो चुका है इसलिए अब हमारी सीमाएं बहुत हद तक सुरक्षित हैं। कांग्रेस पार्टी पर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकार ने देश की सुरक्षा के साथ बहुत समझौता किया था। कांग्रेस की नीति हमेशा आतंकवाद को समर्थन करना और देश विरोधी तत्वों को बढ़ावा देने की रही है। यही वजह है कि हाल ही में पाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री ने राहुल गांधी की तारीफ भी की है। 

देश की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के लोगों को असल मुद्दों से भटका रही है। रिजिजू ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी अर्बन नक्सल और माओवादियों के साथ मिलकर देश को नुकसान पहुंचाने की साजिश भी रच रही है। उज्जवल निकम को लेकर उन्होंने कहा कि आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले निकम एक देशभक्त वकील हैं। उनको देश विरोधी बताना कांग्रेस की मानसिकता को स्पष्ट करता है। उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें देश की कोई चिंता नहीं है। राहुल गांधी के अमेठी छोड़कर रायबरेली जाने पर उन्होंने कहा कि राहुल बोलते कुछ और हैं करते कुछ और। उन्हें खुद नहीं पता रहता है कि वह क्या बोल रहे हैं। वे कार्यकर्ताओं से भी कहते हैं कि डरो मत जबकि खुद अमेठी छोड़कर भाग गए।

विदेशों में छुट्टियां अधिक मनाने के कारण उन्हें देश के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेठी और रायबरेली अब किसी की जागीर नहीं है और किसी परिवार विशेष का कब्जा अब वहां नहीं चलेगा। इसलिए देश मोदी जी के साथ है और हम मोदी जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं और निश्चित ही जीतेंगे भी। कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने और राम मंदिर प्रति उनके दृष्टिकोण को लेकर उन्होंने कहा कि आज पूरा देश राम मंदिर के प्रति कांग्रेस की सोच को देख रहा है।

प्रमुख खबरें

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार