संयुक्त किसान मोर्चा का बयान, आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर बड़ी संख्या में दिल्ली का रुख करेंगे किसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2021

नयी दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले साल लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ उनके आंदोलन के 26 जून को सात महीने पूरे होने पर उत्तर प्रदेश के किसानों सहित बड़ी संख्या में कृषकों के दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शनकारियों के बीच शामिल होने की उम्मीद है। एसकेएम ने बयान में कहा गया है कि सिंघू, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान 26 जून की तैयारी कर रहे हैं और वे इसे कृषि बचाओ, लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में मनाएंगे। पिछले साल सितंबर में लागू किए गए केंद्रीय कानूनों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रहे 40 किसान संघों के सामुहिक संगठन ने कहा, पूरे देश में 26 जून को कृषि बचाओ, लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में मनाने की तैयारी चल रही है। किसान नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डालकर कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। साथ ही उनकी मांग है कि फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए एक नया कानून बनाया जाए। 

प्रमुख खबरें

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह

Mahayuti महाराष्ट्र में आगामी चुनाव मिलकर लड़ेगी, सहयोगी दल बयानबाजी से बचें

Palghar Ashram School में 7 वर्षीय छात्र की बुखार से मौत, 26 बच्चे अस्पताल में भर्ती