Kishore Kumar और अन्य हस्तियों का जन्मदिन और इतिहास में चार अगस्त की घटनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 04, 2026

नयी दिल्ली, चार अगस्त निर्देशन, अभिनय और गायन में तरह-तरह के प्रयोग करने वाले चुलबुले और हरदिल अजीज फनकार किशोर कुमार का जन्म चार अगस्त को हुआ था। उन्हें हिन्दी सिनेमा में तमाम तरह के किरदारों को बखूबी निभाने के लिए जाना जाता है, लेकिन उनके गायन की शैली और ‘कॉमेडी’ को लोग आज भी याद करते हैं। कॉमेडी फिल्म ‘‘चलती का नाम गाड़ी’’ में किशोर कुमार ने अपने दोनों भाइयों अशोक कुमार और अनूप कुमार के साथ हास्य अभिनय के ऐसे आयाम स्थापित किए, जो आज भी मील का एक पत्थर हैं।

1870 : ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना। 1914 : जर्मनी ने बेल्जियम के खिलाफ और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1929 : गायक, अभिनेता, निर्देशक किशोर कुमार का जन्म।

1954 : पाकिस्तान सरकार ने हफीज जालंधरी द्वारा लिखे गए गीत को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने पर सहमति दी। 1956 : देश का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर अप्सरा शुरू हुआ। 1962 : हॉलीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री मर्लिन मुनरो का निधन।

1967 : विश्व के सबसे लंबे चिनाई बांध नागार्जुनसागर का निर्माण। 1997 : मोहम्मद ख़ातमी ने ईरान के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। 2004 : नासा ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावना नाम दिया।

2007 : मंगल ग्रह की खोज के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण। 2008 : सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम को नवरत्न का दर्जा दिया। 2020 :भारतीय रंगमंच के प्रसिद्ध निदेशक और नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामाके पूर्व निदेशक इब्राहिम अलकाजी का निधन।

2021 : डोगरी की पहली आधुनिक कवियित्री और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित पद्मा सचदेव का 81 साल की उम्र में निधन। इसी दिन बांग्लादेश में नौका पर आकाशीय बिजली गिरने से 16बारातियों की मौत। 2023 : मेक्सिको में बस पहाड़ी से नीचे गिरी, 17 लोगों की मौत।

2024 : बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ पार्टी समर्थकों के बीच झड़प में 72 लोगों की मौत, कई घायल। 2025 : झारखंड राज्य के गठन में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन।

प्रमुख खबरें

राज्यसभा में Ram Mandir चढ़ावे की कथित चोरी पर हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Donald Trump के हाथ से निकल गई ये जंग? ईरान ने फिर ठोका अमेरिका का MQ-9

Congress ने Bhopal में Madhya Pradesh के खरगोन बुलडोजर न्याय को संविधान का अपमान बताया

DU ने अदिति और भगिनी निवेदिता कॉलेजों को दी UG प्रवेश में offline दाखिले की अनुमति