किशोरी लाल शर्मा ने कुमार विश्वास पर तंज कसा, कहा- उन्हें किसी के निजी जीवन में दखल देने का कोई अधिकार नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2025

अमेठी। कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने रविवार को कवि कुमार विश्वास पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें किसी की निजी जिंदगी में दखल देने का अधिकार नहीं है। विश्वास ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर के बेटे का नाम तैमूर रखे जाने पर हाल में एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने इससे पहले तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के आवास का नाम ‘रामायण’ होने को लेकर भी एक विवादित टिप्पणी की थी।

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections 2025 । आप-दा नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे... भाजपा की परिवर्तन रैली में PM Modi का AAP पर बड़ा हमला

शर्मा ने कहा, ‘‘जब उनकी (कुमार विश्वास की) कोई मंशा होती है तो वह ऐसे बयान देते हैं...।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने कभी भी सेवा में राजनीति नहीं की। सेवा, कांग्रेस की परम्परा रही है, अमेठी और रायबरेली में सेवा की परंपरा गांधी परिवार की प्रेरणा से जारी है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने हमेशा जरूरतमंदों की सहायता की है और यह परम्परा आज भी कायम है।

इसे भी पढ़ें: Priyanka Gandhi के गालों जैसी सड़कें, विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस ने Ramesh Bidhuri को घेरा, AAP ने भी की आलोचना

शर्मा ने कहा कि जनता-जनार्दन को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। शर्मा अपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के दौरे पर हैं और रविवार को उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और वहां पहुंचे लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्या सुनी तथा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

प्रमुख खबरें

Iran War के बीच Donald Trump का China दौरा टला, अब May में Xi Jinping से होगी मुलाकात

Hormuz Strait पर Iran का मास्टरस्ट्रोक! भारत-रूस को दी हरी झंडी, America-Israel का रास्ता रोका

Cuba में इतिहास का सबसे बड़ा Blackout, बिजली-पानी को तरसे करोड़ों लोग, जिंदगी हुई बेहाल

Israel से भारत की दोस्ती पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दलों को Jaishankar ने दिया करारा जवाब