Kishtwar Hospital की नर्स गिरफ्तार, आदिवासी किशोरी दुष्कर्म और मौत मामले में कार्रवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 29, 2026

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म और बाद में उसकी मौत के मामले में जिला अस्पताल की एक नर्स को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने 20 अगस्त को सरकारी शिक्षक और उसके भाई को गिरफ्तार किया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच के दौरान सामने आया कि शिक्षक ने अपने भाई के साथ मिलकर गर्भपात कराने के इरादे से किशोरी को दवाएं दी थीं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले किशोरी को छत्रू स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

इसके बाद अस्पताल के एक सफाईकर्मी की कथित मिलीभगत से उसे किश्तवाड़ के जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां किशोरी ने मृत शिशु को जन्म दिया और इसके बाद उसकी भी मौत हो गई। प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि किशोरी का गर्भपात कराने में नर्स सोनिका की भूमिका थी।

इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि विशेष जांच दल नाबालिग की मौत के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों और मामले में सामने आए प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की गहन, वैज्ञानिक, निष्पक्ष एवं साक्ष्य-आधारित जांच कर रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे और भी गिरफ्तारियां संभव है तथा मामले में संलिप्त पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले बृहस्पतिवार को किश्तवाड़ जिला अस्पताल में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत एक आरोपी को अपराध की जानकारी छिपाने की साजिश में उसकी कथित भूमिका के लिए सेवा से हटा दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Subhash Chandra Essel Group | हमने अपना घर तक बेच दिया, 43 हजार करोड़ चुकाए, पर्सनल इनसॉल्वेंसी विवाद पर सुभाष चंद्रा की सफाई

PM Modi SCO Summit में आतंकवाद मुक्त क्षेत्र का रखेंगे विजन, उज्बेकिस्तान भी जाएंगे

नेपाल पर मंडराया एक और खतरा! तिब्बत में बनी ग्लेशियर झील के फटने की आशंका, चीन ने जारी किया अलर्ट

Maharashtra FDA ने Cipla की पुणे यूनिट का लाइसेंस किया रद्द, नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई