LPG Gas की किल्लत से हैं परेशान? Induction पर ऐसे बनाएं नरम रोटी, जानें ये Secret Tips

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 13, 2026

इस समय Iran-Israel War का प्रभाव भारत में साफ नजर आ रहा है। इस दौरान देशभर में LPG Gas Cylinder की किल्लत देखने को मिल रही है। आजकल एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी कई जगह महसूस की जा रही है। ऐसे में बहुत से घरों में इंडक्शन चूल्हे का उपयोग पहले से ज्यादा होने लगा है। हालांकि, कुछ लोगों की शिकायत रहती है कि इंडक्शन पर बनी रोटियां तवे पर सही तरह से फूलती नहीं हैं और कभी-कभी सख्त भी हो जाती हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर इंडक्शन चूल्हे पर भी नरम और अच्छी तरह फूली हुई रोटियां बना सकती हैं। कैसे इंडक्शन पर फूली-फूली रोटियां बनाएं, यह हम आपको इस लेख में बताएंगे।

आटा सही से गूंथे

अगर आप इंडक्शन पर रोटियां फुलाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आटा को सही तरीके से गूंथें। आटा गूंथते समय थोड़ा पानी जरुर डालें और आटे को अच्छे से मसलें। आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत ही सॉफ्ट। जब आटा आप गूंथ लें तो इसे कम से कम 15 मिनट से आधे घंटे तक रख दें, जिससे आटा अच्छे से सेट हो जाए। ऐसा करने से रोटियां ज्यादा नरम रहती है।

तवा अच्छी तरह गर्म करें

इंडक्शन चूल्हे पर रोटी बनाते समय सबसे पहले तवे को अच्छी तरह गरम करना जरूरी होता है। यदि तवा पर्याप्त गरम नहीं होगा, तो रोटी सही तरीके से नहीं सिकेगी। इसलिए आटा बेलकर तवे पर रखने से पहले उसे कुछ देर तक अच्छी तरह गर्म होने दें, ताकि रोटियां बेहतर तरीके से पकें।

इंडक्शन का फ्लेम सही रखें

इंडक्शन पर सही रोटी बनाने के लिए टेंपरेचर कंट्रोल करना जरुरी है। असल में बहुत तेज और कम हीट पर रोटी अच्छी नहीं बनती है। इसलिए मीडियम टेंपरेटर पर रोटी बनाना सबसे अच्छा होता है। इससे रोटी धीरे-धीरे पकती है औऱ अच्छी तरह फूल जाती है।

रोटी को सही समय पर पलटें

रोटी की एक साइड पर हल्के बुलबुले दिखने लगें, तो इसे जरुर पलटें। दूसरी ओर भी हल्का-सा सिकने दें और फिर दोबारा पलट दें। इस तरह से रोटी खुद ही फूलने लगती है। इससे रोटी में भाप बनने लगती है और ये फूलने लगती है।

इंडक्शन पर रोटी बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

- ताजा आटा का ही इस्तेमाल करें

- ज्यादा मोटी रोटी न बेलें

- बेलते समय सूखा आटा बहुत ज्यादा न लगाएं

- तवे की समय-समय पर सफाई करें।

प्रमुख खबरें

China की समुद्री दीवार! Taiwan के पास हजारों जहाजों का जमावड़ा, बीजिंग का क्या है सीक्रेट प्लान?

एक तरफ Bomb Blast, दूसरी तरफ President की Selfie! Iran के Tehran में आखिर चल क्या रहा है?

Iran पर America का अभूतपूर्व हमला, US War Secretary बोले- Tehran के आसमान पर दिखेगा हमारा कंट्रोल।

LPG की कमी के चलते देशभर में Induction Cooktop धड़ाधड़ बिक रहे, होटलों में Kerosene और Coal से बनेगा खाना!