कन्हैया के मामले में अनुराग कश्यप ने केजरीवाल पर कसा तंज, बोले- कितने में बिके ?

By अनुराग गुप्ता | Feb 29, 2020

नयी दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और भाकपा नेता कन्हैया कुमार के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमे चलाने की अनुमति दिल्ली सरकार ने दे दी है। जिसके बाद से प्रतिक्रिया सामने आने लगी हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप का भी बयान सामने आ गया है। अनुराग कश्यप ने ट्वीट करते हुए कहा कि महाशय अरविंद केजरीवाल जी, आपको क्या कहें। स्पाइनलेस तो कॉम्प्लीमेंट है, आप तो हैं ही नहीं, कितने में बिके ?

गौरतलब है कि पुलिस ने 2016 के इस मामले में कुमार के साथ ही जेएनयू के पूर्व छात्रों उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। पुलिस ने कहा था कि आरोपियों ने 9 फरवरी, 2016 को जेएनयू परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान जुलूस निकाला और वहां कथित रूप से लगाए गए देश-विरोधी नारों का समर्थन किया था।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत