IPL 2022 । KKR ने किया अपने कप्तान का ऐलान, इस भारतीय खिलाड़ी के हाथ में सौंपी कमान

By अंकित सिंह | Feb 16, 2022

इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मेगा ऑक्शन खत्म हो चुका है। मेगा ऑक्शन के बाद सभी टीमों ने अपनी-अपनी रणनीति बनाने की शुरुआत भी कर दी है। इस बार के मेगा ऑप्शन में सबसे महंगे ईशान किशन बिके जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा है। दूसरी ओर श्रेयस अय्यर को भी कोलकाता ने 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। इन सबके बीच बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और जय मेहता की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने कप्तान के नाम की भी घोषणा कर दी है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक ट्वीट के जरिए अपने कप्तान के नाम का ऐलान किया। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे। हालांकि मेगा ऑक्शन के बाद ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि श्रेयस अय्यर को कोलकाता कप्तानी का दायित्व सौंप सकता है। श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी कप्तानी कर चुके है। हालांकि 2021 में चोटिल होने की वजह से उन्हें खेल से दूर होना पड़ा था और ऋषभ पंत को दिल्ली की कप्तानी सौंपी गई थी। श्रेयस अय्यर की वापसी के बाद भी दिल्ली ने ऋषभ पंत को कप्तान बनाए रखा। यही कारण था कि श्रेयस अयर ने दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने का फैसला लिया था। खबर यह भी थी कि श्रेयस अय्यर पर कई टीमों की निगाहें थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार श्रेयस अय्यर को कप्तान के रूप में देख रही थी। हालांकि मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को खरीदा।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत