IPL में KKR की हालत पस्त, हार के बाद Rovman Powell ने अंपायर-पिच पर फोड़ा ठीकरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2026

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच के दौरान अंपायरों की ‘गलती’ की आलोचना की और अपनी टीम की करीबी हार के लिए ईडन गार्डन्स की धीमी पिच को जिम्मेदार ठहराया। एलएसजी का स्कोर 16 ओवर के बाद सात विकेट पर 127 रन था लेकिन उसने युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी की नाबाद 54 रन की पारी की मदद से तीन विकेट से जीत हासिल की। पॉवेल ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘आप ईडन गार्डन्स को अपना गढ़ बनाना चाहते हैं। यह आपका घरेलू मैदान है और दर्शकों का समर्थन आपको मिलता है। घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा उठाना अच्छा लगता है लेकिन इस युवा खिलाड़ी (मुकुल) को श्रेय जाता है। उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हो सकता है कि यह उनकी तरफ से एक गलती थी, लेकिन हम इसकी जांच नहीं करने जा रहे हैं और यह नहीं कहेंगे कि इसी वजह से आज रात हमें दो अंक गंवाने पड़े।’’ पॉवेल ने कहा कि इस पिच पर स्ट्रोक लगाना इतना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यह ईडन गार्डन्स के उस पारंपरिक विकेट जैसा नहीं था जहां आप क्रीज पर उतरकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर देते हैं। यह 220 रन वाला विकेट नहीं था। गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल रही थी, विशेषकर जब उन्होंने धीमी गेंदों का इस्तेमाल किया।’’ केकेआर का अब चार मैचों में सिर्फ एक अंक है, जो उसे सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द किए गए मैच से मिला था, लेकिन पॉवेल को स्थिति में सुधार की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप इतिहास देखें तो आईपीएल के विजेता टूर्नामेंट के मध्य और अंतिम चरण में अपनी लय हासिल करते हैं। जब शुरुआत अच्छी न हो तो जीतना आसान नहीं होता, अभी हमने 10 मैच खेलने हैं और हमारा भविष्य हमारे हाथ में है।

प्रमुख खबरें

30 September History: लातूर Earthquake और बाबरी मस्जिद फैसले समेत इस तारीख की अहम घटनाएं

Ballia Court ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी जावेद को 25 साल कारावास की सजा सुनाई

Asian Games में भारत का कमाल, कंपाउंड तीरंदाजी में मिक्स्ड और महिला टीम ने जीते Gold

US Dollar के मुकाबले रुपया 3 पैसे फिसलकर 95.97 के स्तर पर पहुंचा