केकेआर के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने कमिंस की शानदार वापसी की प्रशंसा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2020

अबुधाबी। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस की शानदार वापसी की प्रशंसा की जो इंडियन प्रीमियर लीग के शुरूआती मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये थे। दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्रत्येक ओवर में 16 रन से ज्यादा दिये थे और कोई विकेट भी हासिल नहीं किया। लेकिन शनिवार को उन्होंने 19 रन देकर एक विकेट झटका जिससे केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट पर 142 रन के स्कोर पर रोक दिया।

इसे भी पढ़ें: केकेआर 1.28% हिस्सेदारी के लिए रिलायंस रिटेल वेंचर्स में करेगी 5,550 करोड़ रुपए का निवेश

गिल ने कहा, ‘‘पैट इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है। हमें पैट और सुनील से शुरूआत करनी पड़ी। ’’ उन्होंने यह भी कहा कि सलामी बल्लेबाज के तौर पर उनकी जिम्मेदारी है कि वह पूरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करते रहें। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सलामी बल्लेबाज के तौर पर, क्रीज पर बने रहना काफी अहम है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से रास्ते हुए बंद, Sonauli बॉर्डर से वापस लौटे भारतीय पर्यटक

Tibet में भीषण बाढ़ के बाद China ने जारी किया Level-IV Alert, President Xi Jinping ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

Nepal Flood में 469 लोगों की मौत, 977 लापता लोगों के लिए राहत अभियान जारी

मुंह लटका कर वापस लौटे CIA चीफ, न्यूक्लियर टॉक फेल, अब क्या करेंगे पुतिन?