केकेआर के दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, कोलकाता-RCB का मैच रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2021

नयी दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के बीच सोमवार को बेंगलोर में होने वाले मैच के कार्यक्रम को बदल दिया गया है क्योंकि केकेआर टीम के दो सदस्य वरूण चक्रवर्ती और संदीप वारियर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने पीटीआई को इसकी पुष्टि की। इस मुकाबले का आयोजन 30 मई को समाप्त होने वाले इस टूर्नामेंट के दौरान किसी अन्य दिन किया जाएगा। बीसीसीआई ने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन पता चला है कि लेग स्पिनर चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज वारियर वायरस से संक्रमित खिलाड़ी हैं। ये दोनों 30 बरस के हैं। इन दोनों में से वारियर को मौजूदा सत्र में अब तक केकेआर के सात मैचों में से एक में भी खेलने का मौका नहीं मिला है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब किंग्स को बड़ा झटका, KL राहुल की होगी सर्जरी; मयंक अग्रवाल करेंगे टीम की अगुवाई

पता चला है कि केकेआर के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ पैट कमिंस ने आईपीएल के सभी आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को इसकी जानकारी दी है। माना जा रहा है कि चक्रवर्ती जब कंधे के स्कैन के लिए अस्पताल गए थे तो इस वायरस से संक्रमित हुए। चक्रवर्ती ने मौजूदा सत्र में केकेआर के सभी मैचों में हिस्सा लिया है और सात विकेट के साथ टीम के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। आईपीएल की शुरुआत से पहले भी कुछ खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए थे जिसमें अक्षर पटेल और देवदत्त पड्डिकल जैसे खिलाड़ी शामिल थे। टूर्नामेंट के बीच में किसी खिलाड़ी या सहयोगी स्टाफ के पॉजिटिव पाए जाने का यह पहला मामला है। भारत में रोजाना कोविड-19 संक्रमण के तीन लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं जबकि तीन हजार से अधिक लोगों की रोजाना मौत हो रही है।

प्रमुख खबरें

अविनाश साबले और पारुल चौधरी समेत आठ एथलीट बेंगलुरु साइ में स्मार्ट ट्रैक पर कर रहे अभ्यास

शिवपुरी को ₹17.50 करोड़ से अधिक की विकास सौगातें, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सड़क सुविधाओं को मिली नई गति: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

Diplomatic Update: BNP स्थापना दिवस पर भारत की शुभकामनाएं, High Commissioner ने कहा- People-to-People Ties है जरूरी

Food Processing Minister Chirag Paswan को मिला धमकी भरा लेटर, गृह सचिव से उच्च स्तरीय Investigation की मांग