आगामी वर्षों में रिंकू के खेल का ध्यान रखेगी केकेआर : मैकुलम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2022

नवी मुंबई|  कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम ने कहा कि युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र में उनकी खोज रहे हैं और फ्रेंचाइजी आगामी वर्षों में उनके खेल का ध्यान रखेगी।

इंग्लैंड के अगले टेस्ट कोच की जिम्मेदारी संभालने के लिये तैयार मैकुलम ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘निश्चित रूप से वह (रिंकू) सत्र की हमारी खोज रहा है। रिंकू ऐसा खिलाड़ी है जिस पर केकेआर आगामी कुछ वर्षों में ध्यान लगायेगी, इसमें कोई शक नहीं है और हम उसे वास्तव में आगे बढ़ते हुए देखेंगे। ’’

रिंकू ने महज 15 गेंद में 40 रन बनाकर अपने अंतिम लीग मैच में टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत के करीब पहुंचा दिया। वह इवान लुईस के शानदार कैच लपकने के कारण 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए। रिंकू ने राजस्थान रायल्स के खिलाफ भी नाबाद 42 रन की मैच विजयी पारी खेली थी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में BJP ने शुरू की चुनावी तैयारी, 2027 के लिए विस्तारक योजना के संयोजकों की सूची जारी

Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के दो आरोपी Prayagraj से ठाणे लाए गए

संगठन की मजबूती के दम पर तय हो सीटों का बंटवारा: Anupriya Patel

Siliguri में हिंदू दुकानों से Biryani और पूजा सामग्री खरीदने की अपील वाले पोस्टरों पर विवाद