केएल राहुल ने एनसीए में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की, जल्द वापसी की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2023

बेंगलुरु। केएल राहुल ने शुक्रवार को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में मैच की परिस्थितियों के अनुसार अभ्यास के दौरान काफी देर तक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए अपनी तत्परता दिखायी जो एशिया कप और वनडे विश्व कप से पहले भारत के लिए मनोबल बढ़ाने वाली खबर है। इसे देखते हुए पूरी संभावना है कि राहुल एशिया कप के लिए श्रीलंका की यात्रा कर सकते हैं जिसके लिए भारतीय टीम का चयन 21 अगस्त को होगा।

राहुल का वनडे में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड शानदार है, उन्होंने सात पारियों में 40.17 के औसत से 241 रन बनाये हैं जिसमें एक सैकड़ा भी शामिल है। पांचवें नंबर पर राहुल ने 18 पारियों में 53 के औसत से 742 रन बनाये हैं जिसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। राहुल की अनुपस्थिति में भारतीय ‘थिंक टैंक’ ने सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन को मध्यक्रम में उतारकर प्रयोग किया लेकिन इनमें से कोई भी निरंतर प्रदर्शन नहीं पाया।

राहुल ने भारत के लिए अंतिम वनडे 22 मार्च को चेन्नई में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के दौरान उनकी जांघ में चोट लग गयी थी जिससे वह क्रिकेट से बाहर हो गये थे। बाद में उन्होंने इसकी सर्जरी करायी, जिसके बाद ‘रिहैबिलिटेशन’ में रहे।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार