KL Rahul बोले: Sri Lanka पर जल्द जीत की वजह बारिश का डर था, भारत 165 रन से जीता।

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 19, 2026

भारतीय उप-कप्तान केएल राहुल ने बुधवार को यहां कहा कि उनकी टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में जल्द से जल्द जीत हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध थी क्योंकि उन्हें पता था कि भारी बारिश होने वाली है। भारत के 165 रन से जीत हासिल करने के ठीक पांच मिनट बाद बारिश शुरू हो गई। राहुल ने कहा, ‘‘हमें पता था कि तेज बारिश होने वाली है और इसलिए हम जल्द से जल्द उनकी पारी समाप्त करना चाहते थे।

स्पिनरों को कुछ मदद मिल रही थी लेकिन जिन बल्लेबाजों ने धैर्य दिखाया उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।’’ राहुल ने तेज गेंदबाजों की भी प्रशंसा की और कहा कि भारत ने विकेट लेने के एक और अवसर के रूप में नई गेंद को ध्यान में रखा था। उन्होंने कहा, ‘‘तेज गेंदबाजों ने भी विकेट लिए। हमें पता था कि नई गेंद आने वाली है और अगर हम विकेट नहीं ले पाते तो हम जानते थे कि नई गेंद से हमारे पास मौका होगा।

प्रमुख खबरें

Thane Police ने सेक्स रैकेट से टीवी एक्ट्रेस को छुड़ाया, महिला गिरफ्तार

Delhi CJP Protest के दौरान पुलिस कार्रवाई पर Supreme Court में सुनवाई, वकीलों ने क्या-क्या कहा?

बंगला साहिब में Delhi Police की कार्रवाई पर भड़के CM Bhagwant Mann, लगाया बड़ा आरोप

Manipur के पहाड़ी जिलों में ताजा झड़पें, 9 लोगों की मौत के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात