Kolkata में 25 होटलों को KMC ने भेजा Fire Safety नोटिस, सील करने की दी चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 22, 2026

मध्य कोलकाता के 25 होटल, लॉज और रेस्तरां को कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद पर्याप्त अग्नि सुरक्षा उपाय नहीं करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल की शहरी विकास और नगरपालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने मार्क्विस स्ट्रीट इलाके में होटलों और गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया।

अगर होटल में मेहमान ठहरे हैं तो उन्हें 24 घंटे में खाली करने को कहें और उसके बाद होटल को सील कर दें। अगर बाद में सभी दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो इसे फिर से खोला जा सकता है। उन्होंने यह बात मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल शिखा इन में हाल ही में लगी आग के बाद चलाए गए निरीक्षण अभियान के दौरान कही।

इस आग में नौ लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना जरूरी अनुमति के या नियमों का उल्लंघन कर कथित रूप से संचालित हो रहे प्रतिष्ठान वर्षों तक कैसे चलते रहे। पॉल ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कोलकाता के पूर्व महापौर एवं नगरपालिका मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम से इस बात का जवाब मांगा कि ऐसे होटलों को संचालन की अनुमति कैसे दी गई।

पॉल ने सवाल किया, इन प्रतिष्ठानों को संचालन की अनुमति किसने दी? उन्होंने आरोप लगाया कि पहले पैसे के बदले अनियमितताओं को जारी रहने दिया गया था। इस बीच, केएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि फ्री स्कूल स्ट्रीट-मार्क्विस स्ट्रीट-न्यू मार्केट इलाके में 25 प्रतिष्ठानों को आग से सुरक्षा के नियमों और दिशानिर्देशों का पालन न करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

प्रमुख खबरें

Pakistan में सेना बनाम सरकार, Mohsin Naqvi के बयान से शहबाज शरीफ कैबिनेट में हलचल

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, कीव समेत कई इलाकों में 12 नागरिकों की मौत और 40 घायल

जांच करेंगे और फिर...चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर CJI करेंगे समीक्षा, मुख्य न्यायाधीश को बाहर रखने से जुड़ी क्यूरेटिव याचिका

Bhuvneshwar Kumar की चार साल बाद भारतीय T20I टीम में वापसी, Suresh Raina ने जताई खुशी