गर्मियों में ताजगी देने वाला तरबूज है सेहत का खजाना, इसके ये 8 चमत्कारी फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

By प्रिया मिश्रा | Mar 24, 2022

गर्मियों के मौसम में बाजारों में ठेलों और दुकानों पर तरबूज के ढेर लगे होते हैं। जिन लोगों को तरबूज पसंद होता है वो इसका लुत्फ उठाने के लिए गर्मियों का इंतजार करते हैं। ठंडा, मीठा रसीला तरबूज खाने से शरीर में ताजगी आ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तरबूज स्वाद के साथ साथ स्वास्थ्य का भी खजाना है। जी हां, इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं। तरबूज के सेवन से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं और कई बीमारियां दूर होती हैं। आज के इस लेख में ही आपको तरबूज के फायदे बताएंगे

तरबूज ने भरपूर मात्रा में पोटैशियम और कैल्शियम मौजूद होता है, जिससे शरीर में जमा टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद मिलती हैं। कैल्शियम से शरीर में यूरिक एसिड का लेवल कम करने में मदद मिलती है और किडनी रोगों का खतरा कम होता है। 

तरबूज में करीब 92 प्रतिशत तक पानी मौजूद होता है। गर्मियों में तरबूज का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसके अलावा तरबूज में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।

तरबूज में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को फ्री रैडिकल से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इसमें लाइकोपीन नामक तत्व मौजूद होता है जो कैंसर से बचाव में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: यह संकेत आएं नजर तो तुरंत शुरू कर दें एक्सरसाइज करना

हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए भी तरबूज काफी फायदेमंद है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने में मदद करता है। तरबूज के सेवन से दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है।

तरबूज का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसमें सिट्रूलिन नामक तत्व मौजूद होता है जो ब्लड वेसल को रिलैक्स करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है।

तरबूज में भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है जो हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही यह आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए भी तरबूज फायदेमंद है। तरबूज में पानी और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर