Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding | इटली में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री- वेडिंग सेलिब्रेशन के बारे में

By रेनू तिवारी | May 31, 2024

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के जामनगर में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन सेलिब्रेशन का दूसरा दौर 28 मई से शुरू हो गया है। ये इटली में 1 जून तक जारी रहेगा। शानदार मेन्यू से लेकर आलीशान क्रूज, मेहमानों और परफॉरमेंस देने वाले सेलेब्स तक - इस भव्य आयोजन के बारे में आपको जो कुछ भी जानना चाहिए, वो सब यहाँ है!

यह लग्जरी क्रूज इटली से फ्रांस के दक्षिण तक जाएगा और वापस आएगा। सेलिब्रेशन की शुरुआत 29 मई को वेलकम लंच और स्टाररी नाइट के साथ हुई और मेहमान एक दिन बाद रोम पहुँचे।

2. क्रूज 31 मई को फ्रांस पहुँचेगा और कान्स में एक पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

3. लंदन में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए रिहाना को मोटी रकम देने के बाद, अंबानी परिवार ने इस बार शकीरा को परफॉर्म करने के लिए आमंत्रित किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शकीरा इस मौके पर परफॉर्म करने के लिए 10-15 करोड़ रुपये फीस ले रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Rihanna से लेकर Backstreet Boys तक: अंबानी परिवार की शादियों में शामिल हुए ये अंतर्राष्ट्रीय पॉप सितारे | All List

4. मेन्यू में पारसी, थाई व्यंजनों से लेकर मैक्सिकन और जापानी व्यंजनों तक कई तरह के व्यंजन शामिल हैं।

5. आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, सलमान खान, शाहरुख खान अपने परिवार के साथ, आमिर खान, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर समेत कई अन्य लोग इस सेलिब्रेशन में शामिल हुए।

6. होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट ग्रेस लिंग कॉउचर का कस्टम-मेड पीस पहनेंगी, जिसे 3डी में उकेरा गया है और एयरोस्पेस एल्युमिनियम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाया गया है। इसकी प्रेरणा गैलेक्टिक प्रिंसेस की अवधारणा से मिली है।

7. शादी जुलाई में होने वाली है। शादी की मुख्य रस्में 12 जुलाई को होंगी, जबकि रिसेप्शन 14 जुलाई को होगा। शादी मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी।

प्रमुख खबरें

कौशांबी में पटाखा फैक्टरी के भीषण विस्फोट में दो दर्जन लोग घायल

10 साल बाद Bigg Boss Bangla की धमाकेदार वापसी! Sourav Ganguly बने होस्ट, जानें 15 कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

पिनरायी विजयन ने NCLT आदेश पर उठाए सवाल, बड़े कॉर्पोरेट और BJP के बीच लगाया मिलीभगत का आरोप

Tamil Nadu में Aavin दूध का खरीद मूल्य 3 रुपये बढ़ा, अब प्रति लीटर मिलेंगे 44 रुपये