भारत के महाराष्ट्र राज्य में मौजूद है दूसरा ताजमहल, जानिए इसके बारे में

By मिताली जैन | Jul 25, 2020

ताजमहल को लोग प्यार की निशानी के रूप में देखते हैं। दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल को पूरी दुनिया से लोग देखने के लिए आते हैं। ताजमहल को लेकर एक कहानी यह भी प्रचलित है कि शाहजहां ने ताजमहल बनने के बाद उसे बनवाने वाले मजदूरों के हाथ काट दिए थे, ताकि ऐसी इमारत फिर से ना बनाई जा सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में ही ताजमहल की तरह दिखने वाले दूसरी इमारत है और इसे हाल फिलहाल में नहीं बनाया गया, बल्कि इसे शाहजहां के वशंज द्वारा ही बनवाया गया था। जी हां, यह इमारत है बीबी का मकबरा। महाराष्ट्र राज्य में मौजूद इस बीबी के मकबरे को देखते ही आगरा के ताजमहल की याद आ जाती है। तो चलिए जानते हैं इस बीबी के मकबरे के बारे में−

यह बात को पूरी दुनिया जानती हैं कि ताजमहल को शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था। लेकिन बीबी का मकबरा भी शाहजहां के वंशज द्वारा ही तैयार किया गया था। बीबी के मकबरे को शाहजहां के पोते आजम शाह ने अपनी मां की याद में बनवाया था। आजम ने इसे 1651 से 1661 ईसवीं के बीच तैयार करवाया था। आजम अपनी मां दिलरास बानो बेगम के काफी करीब थे और उन्होंने इसे बीबी का मकबरा नाम दिया। जहां ताजमहल आगरा में स्थित है, वहीं बीबी के मकबरे को देखने के लिए आपको महाराष्ट्र के औरंगाबाद में जाना होगा।

इसे भी पढ़ें: अगर घूमने के हैं शौकीन तो चुनें सस्ता और खूबसूरत देश मिस्र

ताजमहल की ही है रेप्लिका

बीबी का मकबरा वास्तव में ताजमहल की ही रेप्लिका है, क्योंकि आजम ने इसे ताजमहल से प्रेरित होकर की बनवाया था। लेकिन बीबी के मकबरे और ताजमहल में कई समानताएं होने के बावजूद भी वह ताजमहल से काफी अलग है। बीबी का मकबरा पहली नजर में बिल्कुल ताजमहल जैसा ही नजर आता है, लेकिन फिर भी यह पूरी तरह से उसकी कॉपी नहीं है। उदाहरण के तौर पर, आगरा का ताजमहल पूरी तरह से सफेद संगमरमर की मदद से बनाया गया था, जबकि बीबी के मकबरे को तैयार करते समय सिर्फ गुम्बद में ही संगमरमर का प्रयोग किया गया और अन्य हिस्से को प्लास्टर की मदद से तैयार किया गया। इतना ही नहीं, बीबी के मकबरे को बनाने का खर्च भी ताजमहल के मुकाबले काफी कम आया था।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026: बार्सिलोना के युवा स्टार हमजा अब्देलकरीम को Egypt की टीम में मिली जगह

IPL 2026 में Mumbai Indians की हार के बाद कप्तान Hardik Pandya पर गिरी गाज, लगा भारी जुर्माना

North India में Heatwave का रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR बना आग का गोला, अगले 3 दिन भारी

Stock Market में दिनभर चला Drama, सुबह की तूफानी तेजी शाम को फुस्स, Sensex-Nifty फिसले।