द्वारका विधानसभा सीट पर 32 वर्षों से नहीं हारा है ये उम्मीदवार, अन्य पार्टियों के लिए होने वाली है मुश्किल

By रितिका कमठान | Nov 29, 2022

देवभूम‍ि द्वारका गुजरात की अहम सीटों में से एक मानी जाती है। ये ऐसी सीट है जहां बीते 32 वर्षों से सिर्फ एक ही व्यक्ति का कब्जा रहा है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। गुजरात के जाम नगर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली द्वारका विधानसभा पर भारतीय जनता पार्टी हैट्रिक लगा चुकी है। इस सीट पर भाजपा का बीते 15 वर्षों से कब्जा रहा है। इस चुनाव में पार्टी चाहेगी के दो दशक का कार्यकाल पूरा करे। वर्ष 2017 में भाजपा के व‍िधायक पबुभा वीरमभा माणेक ने जीत हासिल की थी। ये ऐसी सीट है जहां विधायक की पकड़ बेहद मजबूत है। 

दरअसल वर्ष 1990 से लगातार इस सीट पर पबुभा वीरमभा माणेक विधायक का चुनाव जीतते रहे है। उन्होंने वर्ष 1990, 1995, 1998 में इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी। इसके बाद वर्ष 2002 में वो कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़े थे और जीते थे। कांग्रेस के बाद उन्होंने भाजपा का दाम वर्ष 2007 में थामा और इसके बाद लगातार इस सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस सीट पर पबुभा वीरमभा माणेक का कोई विरोधी बीते 32 वर्षों में कभी उभर नहीं सका है।

इस सीट पर पहले चरण में आगामी एक दिसंबर को चुनाव होना है। भाजपा जहां बीते 32 वर्षों से जीतते आ रहे विधायक पबुभा वीरमभा माणेक के साथ मैदान में है वहीं कांग्रेस पार्टी ने मुरुभाइ कंडोरिया और आम आदमी पार्टी ने लखमन नकुम को उम्मीदवार बनाया है। 

ऐसा रहा था वर्ष 2017 का चुनाव

वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार पबुभा वीरमभा माणेक को 73,431 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार आहिर मेरामण मारखी ने चुनाव में 67,692 वोट हासिल किए थे। पबुभा वीरमभा माणेक ने 5,739 मतों से कांग्रेस उम्मीदवार को पछाड़ा था। ये कहना गलत नहीं होगा कि द्वारका विधानसभा सीट पर जबर्दस्‍त पकड़ के चलते वो लगातार चुनाव जीतते आए है। 

जानें मतदाताओं का हाल

द्वारका विधानसभा सीट गुजरात की अहम सीटों में से एक है, जहां आमतौर पर एक तरफा मुकाबला देखने को मिलता है। इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 2,91,561 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,50,395 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,41,159 हो गई है। 

बता दें कि गुजरात विधानसभा की 89 सीटों पर पहले चरण का मतदान एक दिसंबर को होगा। इसके बाद दूसरे चरण के चुनाव 93 सीटों पर होगा जिसके लिए मतदान पांच दिसंबर को डाले जाएंगे। दोनों चरणों के मतदान के बाद आठ दिसंबर को चुनावी नतीजे आएंगे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार