सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के साथ−साथ इम्युनिटी को बढ़ाती है गुड़ की चटनी

By मिताली जैन | Dec 19, 2020

सर्दियों का मौसम हो और गुड़ का सेवन ना किया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आमतौर पर इस मौसम में अक्सर लोग गुड़ को भोजन के साथ खाना पसंद करते हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि हर बार गुड़ को सिर्फ और सिर्फ एक ही तरह से खाया जाए। यह एक नेचुरल स्वीटनर है, इसलिए आप चीनी की जगह इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा गुड़ की मदद से बनने वाली खट्टी−मीठी चटनी गोलगप्पों से लेकर चाट तक का स्वाद कई गुना बढ़ा सकता है। तो चलिए आज हम आपको गुड़ की चटनी बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं−

250 ग्राम इमली

400 ग्राम गुड़

आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर

आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर

आधा छोटा चम्मच नमक

आधा छोटा चम्मच काला नमक

आधा छोटा चम्मच सौंठ का पाउडर

आधा छोटा चम्मच सौंफ पाउडर

एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

विधि−

गुड़ की मदद से बनने वाली खट्टी−मीठी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप इमली को गर्म पानी में भिगोकर एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद आप हाथों की मदद से इमली को मसलकर उसका पल्प निकाल लें और इमली के बीज आदि अलग कर लें। अब आप एक कड़ाही गैस पर रखें और उसमें इमली के पल्प को डालें। इसके बाद आप इसमें गुड़ डाल दें। इसके बाद आप इसे लगातार चलाते रहें, ताकि गुड़ जले नहीं। जब गुड़ अच्छी तरह मेल्ट हो जाए तो इसमें जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर, सौंठ पाउडर, सौंफ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, काला नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

इसे भी पढ़ें: इस तरीके से बनाएं कटहल, हर कोई पूछेगा रेसिपी

अब आप इसे बिना ढके दस मिनट तक पकाएं। ध्यान रखें कि आप इसे बीच−बीच में चलाते रहें। अब आप इसमें एक छोटा चम्मच मगज के बीज डालें। हालांकि यह पूरी तरह से ऑप्शनल है, अर्थात् अगर आपके पास किचन में मगज के बीज मौजूद हों तो आप इसे डालें, अन्यथा नहीं। अब आप इसे दस−पंद्रह मिनट के लिए पकाएं। आपकी गुड़ और इमली की खट्टी−मीठी चटनी तैयार है। बस इसे ठंडा होने दें। 

इसे भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं मिनटों में पालक की स्वादिष्ट दाल

अब आप इस चटनी को चाट से लेकर अन्य कई चीजों में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस चटनी को कई दिनों तक स्टोर भी किया जा सकता है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज