IPL 2023 Tickets : कहां बुक कर सकते हैं मैचों की टिकट, जानें बुकिंग के प्रोसेस से लेकर टिकट प्राइस की जानकारी

By रितिका कमठान | Mar 29, 2023

इंडियन प्रीमियर लीग अब शुरू होने जा रही है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सिर्फ घर पर बैठकर ही नहीं बल्कि स्टेडियम में बैठकर अपनी पसंदीदा टीम को चीयर करने के लिए फैंस काफी उत्साहित है। क्रिकेट के महासमर में फैंस स्टेडियम हो या घर कहीं भी इन मुकाबलों को देखना चाहते है। कई फैंस अपनी पसंदीदा टीम को स्टेडियम में बैठकर चीयर करना चाहते है।

ऐसे में ऑनलाइन टिकट बुक किए जा सकते हैं, जिससे स्टेडियम में मुकाबले देखने का आनंद फैंस ले सकते है। बता दें कि आईपीएल का पहला मुकाबला 31 मार्च की शाम को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात जायंट्स के बीच होना है। इस मुकाबले के लिए सभी टिकट बिक चुके है। मगर अन्य मुकाबलों के लिए फैंस अब भी टिकट बुक कर सकते है।

यहां बुक करें टिकट

आईपीएल 2023 में मुकाबले देखने के लिए फैंस बेहद आसानी से टिकट बुक कर सकते है। टिकट बुक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। फैंस कई अलग अलग प्लेटफॉर्म पर जाकर टिकट बुक कर सकते है। इसमें BookMyShow, Insider.in, TicketGenie, Occasion Now और Paytm पर टिकट बुक हो सकते है।  इन सभी अलग अलग प्लेटफॉर्म पर टिकटों की कीमत अलग है। इन टिकट को बुक करने के लिए फैंस को 400 रुपये से लेकर नौ हजार रुपये तक का भुगतान करना होगा।

ऐसे बुक करें टिकट
- बुक माई शो पर टिकट बुक करने के लिए ऐप डाउनलोड करें।
- आईपीएल टिकट बुकिंग सर्च करें।

- इसके बाद टिकट प्राइस की लिस्ट सामने आएगी।
- टिकट सिलेक्ट कर नेक्स्ट पर जाएं।

- टिकट का पेमेंट करें और इसे डाउनलोड भी करे।

 पेटीएम पर ऐसे बुक करें टिकट
- पेटीएम पर भी आईपीएल 2023 के टिकट ऑनलाइन बुक होंगे।
- टिकट बाय ऑनलाइन सेक्शन पर क्लिक करें।
- टिकट लेने के लिए सीट सिलेक्ट करें और नेक्स्ट पर क्लिक करें।
- इसके बाद टिकट का पेमेंट करें। 

प्रमुख खबरें

EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा

West Bengal BJP Candidate List: भवानीपुर में भी नंदीग्राम वाला इतिहास दोहराएगा? BJP ने पहली लिस्ट जारी कर ही ममता पर प्रेशर बढ़ाया