मुंबई से प्यार का आगाज, दिल्ली में मौत से मिला अंजाम, जानें मोहब्बत की ये कहानी जो बन गई खौफनाक

By रितिका कमठान | Nov 14, 2022

इंसानियात को शर्मशार कर देने वाली घटना की जानकारी राजधानी दिल्ली में देखने को मिली है। यहां लव-जेहाद के नाम पर मुस्लिम युवक ने एक हिंदू लड़की की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने घटना को पांच महीने पहले अंजाम दिया था, जिसका खुलासा अब हुआ है। पुलिस ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत
बता दें कि महिका के पिता विकास मदान वाकर ने आठ नवंबर को अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दिल्ली के महरौली थाने में दर्ज कराई थी। एफआईआर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी के घर पहुंची। यहां पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि 18 मई को आफताब ने श्रद्धा को मारा था। इसके बाद उसने शव के टुकड़े किए और उन्हें दिल्ली में अलग अलग इलाकों में फेंक दिया। 

शादी का बनाया था दबाव
बता दें कि श्रद्धा ने आफताब पर शादी का दबाव बनाया था। दोनों के बीच में शादी को लेकर काफी झगड़े हुआ करते थे। शादी के दबाव से परेशान होकर ही आफताब ने श्रद्धा को मौत के घाट उतार दिया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि शादी की बात कहने पर ही आफताब श्रद्धा को दिल्ली लेकर आया था। दोनों छतरपुर में किराए के मकान में रहते थे। बीते 18 मई को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आफताब ने श्रद्धा का गला दबाकर हत्या कर दी।

बता दें कि आफताब पुलिस से बचने के लिए भी पूरा तैयार था। आफताब को विश्वास था कि अलग अलग इलाकों में शव को फेंकने के कारण पुलिस को श्रद्धा की मौत की जानकारी नहीं मिलेगी। ऐसे वो श्रद्धा की हत्या के आरोप से बचकर निकल जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हो सका और दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह