एक दशक से कब्जे में रही पोरबंदर सीट पर बीजेपी उतरेगी हैट्रिक लगाने, जानें समीकरण

By रितिका कमठान | Nov 26, 2022

पोरबंदर विधानसभा सीट गुजरात की महत्वपूर्ण सीट है। इस सीट पर विजय पाने के लिए तीनों ही दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। ये सीट काफी डामाडोल स्थिति में रही है क्योंकि यहां से भाजपा और कांग्रेस ने ही बारी-बारी जीत दर्ज की है। इस सीट पर बीते एक दशक से बाबुभाई भीमाभाई बोखीरीया ने कब्जा जमाया हुआ है, जो भाजपा से विधायक है। उन्होंने ये सीट अर्जुनभाई देवाभाई मोढवाडीया को 1855 के मार्जिन से हासिल की थी। इस सीट पर कुल 11 उम्मीदवार थे, जिसमें से नौ की जमानत जब्त हुई थी।

भाजपा के बाबुभाई भीमाभाई बोखीरीया ने दो बार कांग्रेस के उम्मीदवार अर्जुनभाई देवाभाई मोढवाडीया को मात देने में सफलता हासिल की थी। इस सीट पर बोखीरीया का पहले भी कब्जा रहा है। वर्ष 1995 और 1998 में भी उन्होंने इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

वहीं ये सीट जितनी भाजपा के हक में रही है उतनी ही कांग्रेस के पास भी रही है। वर्ष 2007 और 2002 में कांग्रेस के अर्जुनभाई देवाभाई मोढवाडीया ने इस सीट पर जीत का परचम लहराया था। वर्ष 2022 में हो रहे चुनावों में भी दोनों ही पार्टियों ने अपने दिग्गज नेताओं पर भरोसा जताया है। 

इस सीट पर कुल मतदाता 265280 हैं, जिसमें 135175 पुरुष और 130099 महिला मतदाता है। इस सीट पर कुल छह अन्य मतदाता है। पोरबंदर तटीय इलाका है, जहां माछी समुदाय के लोगों की काफी संख्या है। इस सीट पर 70 हजार माछी समुदाय के लोग है। चुनावों में माछी समुदाय के लोगों की भूमिका काफी अहम मानी जाती है। ये चुनाव का रुख मोड़ने में कारगर साबित होते है। वहीं ब्राह्मण और लोहान समुदाय के भी 50 हजार और 20 हजार लोग इस सीट पर है। 

प्रमुख खबरें

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की फिर हार, प्लेऑफ की रहा हुई मुश्किल, गुजरात के लिए शुभमन गिल ने खेली कप्तानी पारी

Indian Sports में बड़ा विवाद: कोच पर नशे में Harassment का आरोप, Paralympic Champion Sumit Antil ने खोले राज

IPL में BCCI का हंटर, Rajasthan Royals मैनेजर पर नियम तोड़ने पर लगा भारी जुर्माना

क्या Hyrox जैसे महंगे Events एक Fitness Scam हैं? हजारों की फीस पर यूजर्स ने उठाए सवाल