साबरमती विधानसभा सीट पर बीजेपी का पलड़ा भारी, दो दशकों से है कब्जा

By रितिका कमठान | Dec 01, 2022

गुजरात में साबरमती विधानसभा सीट ऐसी सीट है जहां पाटीदारों की अहम भूमिका है। इस सीट पर वर्तमान में बीजेपी का कब्जा है मगर यहां इस बार त्रिकोणीय लड़ाई होगी। यहां कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच लड़ाई होगी। गुजरात की ये सीट ओबीसी और दलित वोटों के लिहाज से भी काफी अहम है।

भाजपा ने उतारा मजबूत उम्मीदवार

भाजपा ने इस सीट पर सबसे ताकतवर उम्मीदवार उतारा है। गांधीनगर के अंतर्गत आने वाली साबरमती सीट पूरी तरह से शहरी सीट है, जहां 100 प्रतिशत शहरी मतदाता है। ये ऐसी सीट है जहां भाजपा की पकड़ काफी मजबूत रही है। इस सीट को महात्मा गांधी से भी खास पहचान मिली है। ये आजादी आंदोलन के समय से ही चर्चा में रही है। इस सीट पर भाजपा के हर्षदभाई रणछोड़भाई पटेल, कांग्रेस के दिनेशसिंह गणपतसिंह महिडा और आम आदमी पार्टी से जसवंतसिंह विसाजी ठाकोर चुनाव मैदान में है।

साबरमती विधानसभा सीट गृहमंत्री अमित शाह के संसदीय क्षेत्र में आती है। ये सीट काफी अहम है क्योंकि यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर वोट डाला था। इस सीट पर 14 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबरमती के राणिप से पहली बार मतदान किया था। वहीं वर्ष 2012 के चुनावों की बात करें तो यहां से अरविंद कुमार पटेल ने वर्ष 2012 में 10 लाख 7 हजार 36 वोट पाए थे। उन्होंने कांग्रेस के गोविंदलाल पटेल को हराया था, जिन्हें सिर्फ 39 हजार 453 वोट मिले थे। दोनों की जीत में 967,583 मतों का अंतर था।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी