सिंपल साड़ी को भी बेहद स्टाइलिश बनाते हैं यह बैकलेस ब्लाउज

By मिताली जैन | Dec 09, 2020

साड़ी चाहे कितनी भी महंगी या खूबसूरत क्यों ना हो, लेकिन वह तब तक आप पर नहीं जंच सकती, अगर आपने उसके साथ सही तरह से डिजाइन किए हुए ब्लाउज को टीमअप ना किया हो। अगर सिंपल साड़ी के साथ भी हैवी ब्लाउज कैरी कर लिया जाए तो इससे आपका लुक पार्टी रेडी हो जाता है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपने ब्लाउज को खूबसूरती से डिजाइन करें। आमतौर पर बैकलेस ब्लाउज आपको एक मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ बैकलेस ब्लाउज डिजाइन के बारे में बता रहे हैं, जो आप पर बेहद अच्छे लगेंगे−

फैशन डिजाइन कहते हैं कि वन शोल्डर बैकलेस ब्लाउज देखने में बेहद ही ट्रेंडी नजर आते हैं। इस तरह के ब्लाउज में वन स्लीव्स लुक के साथ ब्लाउज को बैकलेस बनाया जाता है। जिससे यह देखने में बेहद ही मॉडर्न लगता है।

डोरी डिजाइन बैकलेस ब्लाउज

ब्लाउज में डोरी डिजाइन एक ऐसा स्टाइल है, जो कभी भी ट्रेंड से आउट नहीं होता। ऐसे में आप भी बैकलेस ब्लाउज में डोरी स्टाइल को कैरी करें। आप सिंगल डोरी से लेकर डबल या तीन डोरी को भी स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही अगर आप एक हैवी लुक चाहती हैं तो ऐसे में डोरी के साथ लटकन लगाना ना भूलें।

इसे भी पढ़ें: फाउंडेशन अप्लाई करते समय अगर करेंगी यह गलतियां तो नहीं मिलेगा परफेक्ट लुक

मिरर वर्क बैकलेस ब्लाउज

अगर आप बैकलेस ब्लाउज डिजाइन को एक एलीगेंस के साथ कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप मिरर वर्क ब्लाउज डिजाइन को पहन सकती हैं। वैसे मिरर वर्क ब्लाउज के अलावा सीक्वेंस स्टाइल ब्लाउज को भी अपने लुक्स का हिस्सा बना सकती हैं।

इनवर्टिड वी डिजाइन बैकलेस ब्लाउज

जब बैकलेस ब्लाउज डिजाइन की बात होती है तो हम कई तरह के स्टाइल पर फोकस करती हैं। इसके अलावा ब्लाउज में डीप वी स्टाइल को भी काफी पसंद किया जाता है। लेकिन अगर आप एक अलग लुक चाहती हैं तो ऐसे में आप इनवर्टिड वी डिजाइन बैकलेस ब्लाउज पहन सकती हैं। बैकलेस ब्लाउज डिजाइन में यह स्टाइल बेहद ही यूनिक नजर आता है।

इसे भी पढ़ें: जानिए आपके बालों के लिए कौन सा ऑयल है सही

बो स्टाइल बैकलेस ब्लाउज

बो स्टाइल को तो आपने कई बार कैरी किया होगा, लेकिन इस बार आप अपने बैकलेस ब्लाउज में बो लुक्स को कैरी करें। यह आपकी साड़ी या लहंगा को एक क्यूट लुक देता है। 

-मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Simdega में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार

IGI Airport पर 9.33 करोड़ रुपये का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो गिरफ्तार

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Diplomatic Community के साथ मनाया दिवाली मिलन

Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट