सफेद शहर उदयपुर में मौजूद हैं घूमने की कई बेहतरीन जगहें, जानिए

By मिताली जैन | Feb 27, 2021

उदयपुर, राजस्थान का एक बेहद ही खूबसूरत शहर है और इसका एक शानदार इतिहास है। उदयपुर लोकप्रिय रूप से द सिटी ऑफ लेक के रूप में जाना जाता है और यह स्थान वेनिस और पूर्व के तथाकथित वेनिस का अहसास देता है। इसे भारत के व्हाइट सिटी के रूप में भी जाना जाता है और उदयपुर के व्हाइट सिटी होने के पीछे का कारण यह है कि यह आश्चर्यजनक झीलों और खूबसूरत संगमरमर वास्तुकला का एक घर है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको उदयपुर में घूमने की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं−

पिछोला झील एक कृत्रिम झील है, यह झील शहर की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी झील है। पिछोला झील का दौरा नाव की सवारी के बिना अधूरा है। यह झील कई सुरम्य दृश्य प्रदान करती है और यहां पर सूर्यास्त का भी एक अद्भुत नजारा देखने को मिलता हैं। यह स्थान दंपतियों के लिए आदर्श है क्योंकि वे झील के आसपास के रास्ते में टहल सकते हैं और सूर्यास्त का भी आनंद ले सकते हैं।

विंटेज कार म्यूजियम

उदयपुर न केवल किलों और झीलों के लिए जाना जाता है बल्कि यहां पर एक विंटेज कार म्यूजियम भी है। इस संग्रहालय में कई पुरानी कारें हैं जो उदयपुर के मेवाड़ राजवंश द्वारा उपयोग की जाती थीं। यहां आपको विंटेज रोल्स रॉयस, मर्सिडीज के मॉडल देखने को मिलेंगी, ये सभी कारें कस्टम और रॉयल्स के स्वामित्व वाली थीं। 1934 में रोल्स रॉयस फैंटम को यहां संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया है जिसका उपयोग प्रसिद्ध जेम्स बॉन्ड फिल्म में किया गया था। यहां लगभग 20 प्राचीन कारें मौजूद हैं जो मोटर प्रेमियों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है।

बागोर की हवेली

इसे 18 वीं शताब्दी में पिछोला झील के तट पर बनाया गया था। बाद में इस जगह को एक संग्रहालय में परिवर्तित कर दिया। इस संग्रहालय में राजपूतों द्वारा उपयोग की जाने वाली चीजें जैसे गहने, हाथ के पंखे, तांबे के बर्तन आदि हैं। इस हवेली में 100 से अधिक कमरे हैं और इसकी वास्तुकला की अनूठी शैली शानदार है। हवेली का मुख्य आकर्षण "धरोहर डांस शो" है और इसे हर शाम आयोजित किया जाता है और यह राजस्थान की संस्कृति और लोक परंपरा को प्रदर्शित करता है।

इसे भी पढ़ें: गुवाहाटी को क्यों कहा जाता था प्राग्ज्योतिषपुर? जानिए घूमने के प्रसिद्ध स्थल

फतह सागर झील 

फतह सागर झील उदयपुर में एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो अरावली पहाडि़यों से घिरी हुई है। यह जगह शहर की दूसरी सबसे बड़ी कृत्रिम झील है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। कोई भी मोती−मगरी सड़क पर ड्राइविंग करके फतह सागर झील की परिधि देख सकता है। यहां पर आप हाथ बोटिंग से लेकर कुछ वाटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

वायनाड भूस्खलन: मृतकों के परिजनों और घायलों को समय पर मिले अनुग्रह राशि, केरल उच्च न्यायालय का निर्देश

Mumbai में Christopher Nolan- Tom Holland का भव्य स्वागत, The Odyssey के प्रीमियर के लिए भारत पहुंचे हॉलीवुड स्टार्स

Women Health: Hormonal Imbalance और कमजोर हड्डियों का रामबाण इलाज, Diet में शामिल करें ये Superfoods

Top 10 Breaking News 10 July 2026 | Monsoon Heavy Rainfall | India-Australia Relations | Jaipur School Girl Suicide | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें