इन हैक्स की लें मदद, चीजें कभी नहीं भूलेंगे आप

By मिताली जैन | Dec 28, 2020

आज के समय में लोगों को सबसे ज्यादा एक समस्या का सामना करना पड़ता है और वह चीजें भूलना। कभी हम कोई चीज कहीं रखकर भूल जाते हैं तो कभी किसी से मिलना होता है या फिर कोई खास अवसर होता है, जिसके बारे में हमें बाद में याद आता है। ऐसे में हमें काफी दुख होता है क्योंकि भूलने की आदत के चलते हम जीवन के कई अच्छे अवसर चूक जाते हैं। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि उम्र बढ़ने पर याददाश्त कमजोर होने लगती है, लेकिन वर्तमान में युवा भी छोटी−छोटी चीजों को भूलने लगे हैं। हो सकता है कि आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता हो। हालांकि इस स्थिति से  निकलने के लिए आप कुछ आसान हैक्स का सहारा ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन हैक्स के बारे में−

यह एक बेहद ही आसान हैक है, लेकिन यकीनन आपके बेहद काम आने वाला है। इसके लिए आप अपने बेड के सामने एक व्हाइटबोर्ड लगा लें। आपको जब भी कोई चीज याद रखनी हो या फिर कोई खास दिन हो तो उसके बारे में आप उस व्हाइटबोर्ड पर लिख लें। इससे आप जब भी सुबह उठेंगे तो सबसे पहले उस व्हाइटबोर्ड को देखने से आपके लिए उसे भूल पाना मुश्किल होगा। अगर आप चाहें तो व्हाइटबोर्ड की एक तस्वीर भी क्लिक कर लें। इससे आप दोपहर के किसी भी समय उस तस्वीर को देखने के बाद चीजों को याद रख पाएंगे।

फोन में लगाएं रिमाइंडर

यह भी एक अच्छा तरीका है चीजों को याद रखने का। मसलन, किसी खास दिन या खास मीटिंग या टाइम के लिए आप पहले ही रिमाइंडर लगा लें। इससे जब वह खास दिन या समय आएगा तो आपका फोन आपको पहले ही याद दिला देगा और फिर आप किसी भी जरूरी अवसर को नहीं चूकेंगे।

इसे भी पढ़ें: कपड़ों पर लगे लिपस्टिक के दाग हटाने के लिए इन तीन हैक्स का लें सहारा

खानपान पर दें ध्यान

अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी मेमोरी को बूस्टअप करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इस आसान टिप्स को अपनाना चाहिए। इसके लिए आपको अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिए। आपका आहार आपके मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में अहम् भूमिका निभाता है। इसलिए अपने आहार बादाम, अखरोट व अन्य मेमोरी बूस्टिंग फूड को शामिल करें।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।