बुक लवर्स को जरूर पसंद आएंगे यह इंटीरियर डेकोर आईडियाज

By मिताली जैन | Jun 26, 2020

कहते हैं कि किताबें इंसान की सच्ची दोस्त होती हैं और इसलिए इंटरनेट के इस युग में भी किताबों के प्रति लोगों का झुकाव कम नहीं हुआ है। ऐसे बहुत से लोग है, जो आज भी किताबें पढ़ना काफी पसंद करते हैं। वैसे तो बुक लवर्स के घर में आपको बुक शेल्फ या एक मिनी लाइब्रेरी देखने को मिलेगी ही, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप अपने किताबों के प्रति प्रेम को एक शेल्फ तक ही सीमित रखें। आप अपने घर के इंटीरियर में इसे बेहतरीन तरीके से शामिल कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे होम डेकोर आईडियाज के बारे में बता रहे हैं, जो एक बुक लवर को हमेशा पसंद आएंगे−

इंटीरियर एक्सपर्ट कहते हैं कि यह होम डेकोर का एक बेहद ही यूनिक लेकिन अफोर्डेबल आईडिया है। अगर आपको भी किताबों का शौक है तो बुक बॉक्स को अपने घर में जगह जरूर दें। इसके लिए आप किसी पुरानी किताब के कवर को बतौर बॉक्स यूज करें। इसमें आप अपनी ज्वैलरी से लेकर चाबी व अन्य कई छोटी−छोटी चीजों को रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: घर में बिखरे जूते−चप्पल से रहते हैं परेशान तो बस एक बार पढ़ें यह लेख

यूं सजाएं किताबें

अगर इंटीरियर एक्सपर्ट की मानें तो होम डेकोर करना इतना भी मुश्किल नहीं है। बस जरूरत है कि आप कितना क्रिएटिव तरीके से सोच सकते हैं। अधिकतर घरों में लोग एक ही अलमारी में किताबों को भरने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसकी जगह आप शेल्फ में कुछ किताबें रखें और दूसरी साइड डेकोरेटिव पीस। इसके अलावा आप अपने बेडरूम में भी फलोटिंग शेल्फ बनाकर वहां पर अपनी डेली रूटीन की तीन−चार किताबें रखें। इस तरह आप अपनी सहूलियत के हिसाब से अलग−अलग किताबों को क्रिएटिव तरीके से रख सकती हैं।

ग्राफिक पिलो कवर

एक घर व्यक्ति के भीतरी व्यक्तित्व का आईना होता है। तभी तो घर में आने वाले व्यक्तियों को उस घर में रहने वाले लोगों की पसंद−नापसंद का अंदाजा हो जाता है। ऐसे में बुक लवर्स भी अपने घर के इंटीरियर को यूनिक लुक दे सकते हैं। मसलन, आप अपने घर में ग्राफिक पिलो कवर से लेकर बेडशीट आदि को जगह दे सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: पुराने पिक्चर फ्रेम से लेकर टूटे हुए कांच का कुछ ऐसा करें इस्तेमाल

कॉफी टेबल

होम इंटीरियर एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप अपने घर में अलग से बुक शेल्फ नहीं बनवाना चाहते या फिर आप बेहद सीमित किताबों का कलेक्शन रखती हैं तो ऐसे में कॉफी टेबल के नीचे की शेल्फ में उन किताबों को रख सकते हैं। यह ना सिर्फ देखने में क्लासी लगता है, बल्कि होम डेकोर में भी चार−चांद लगाता है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल