पहली बार जाएं लंदन तो जरूर घूमें इन जगहों पर

By मिताली जैन | Sep 24, 2020

इंग्लैंड की राजधानी लंदन यूनाइटेड किंगडम में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। यहां पर घूमने−देखने के लिए बहुत कुछ है। हालांकि अधिकतर लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं होता। खासतौर से, अगर आप पहली बार लंदन जा रहे हैं तो आपके मन में यकीनन यह दुविधा होगी कि क्या देखें और कहां जाएं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं तो चलिए आज हम आपको लंदन में घूमने की कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए−

बकिंघम पैलेस लंदन की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह एक बेहद भव्य पैलेस है और यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। वेस्टमिंस्टर शहर में स्थित यह राजमहल राजकीय आयोजनों और शाही आतिथ्य का केन्द्र है। वर्ष 1703 में ड्यूक ऑफ बकिंघम ने लंदन में रहने के लिए एक विशाल टाउन हाउस का निर्माण करवाया था। जिसे आज बकिंघम पैलेस के नाम से जाना जाता है। बकिंघम पैलेस में कुल 775 कमरे हैं, जिसमें से 52 शाही कमरे हैं, अर्थात इन कमरों में केवल राजघराने के लोगों को ही रहने की अनुमति है। इस पैलेस को देखने और घूमने का अपना एक अलग ही अनुभव है। 

कोलंबिया रोड फलावर मार्केट

यह मार्केट सप्ताह में केवल एक दिन ही खुलती है। इस दिन यहां पर भीड़ देखते ही बनती है। यहां पर आपको लाल गुलाब से लेकर टॉपिकल केले के प्लांट्स आदि सबकुछ मिलेगा। अगर आप लंदन जाकर कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं तो एक बार इस मार्केट में आपको जरूर विजिट करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: जो एक बार मसूरी घूमने आ जाता है, वह फिर बार-बार आना चाहता है

बिग बेन

अगर आप लंदन में हैं और आपने बिग बेन नहीं देखा तो समझ लीजिए कि आपका लंदन का दौरा अधूरा ही रह गया। यह लंदन के वेस्टमिंस्टर पैलेस के उत्तरी छोर पर स्थित एक बड़ी घंटी है। यह दुनिया की सबसे बड़ी चार मुखमंडल वाली घंटानाद घड़ी और तीसरी सबसे बड़ी स्वतन्त्र रूप से स्थित क्लॉक टावर है। इस घड़ी की शुरूआत 31 मई 1859 को हुई थी। यह लंदन के सबसे फेवरिट टूरिस्ट स्पॉट में से एक है।

टावर ब्रिज

टॉवर ब्रिज लंदन में एक संयुक्त बेसक्यूल और सस्पेंशन ब्रिज है, जिसे 1886 और 1894 के बीच बनाया गया था। ब्रिज लंदन के टॉवर के करीब टेम्स नदी को पार करता है और लंदन का विश्व प्रसिद्ध प्रतीक बन गया है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत