जिंक सप्लीमेंट का जरूरत से ज्यादा करेंगे सेवन तो होंगे यह बड़े नुकसान

By मिताली जैन | Jun 16, 2021

जिंक एक ऐसा पोषक तत्व है जिसकी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए जरूरत होती है। जिंक पूरे शरीर की कोशिकाओं में पाया जाता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को हमलावर बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है। प्रोटीन और डीएनए, सभी कोशिकाओं में अनुवांशिक सामग्री बनाने के लिए शरीर को जस्ता की भी आवश्यकता होती है। गर्भावस्था, इनफेन्ट और बचपन के दौरान शरीर को ठीक से बढ़ने और विकसित होने के लिए जिंक की आवश्यकता होती है। जिंक घावों को भरने में भी मदद करता है और टेस्ट व स्मेल की उचित समझ के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो पूरी कार्यप्रणाली गड़बड़ा जाती है। हालांकि जिंक सप्लीमेंट की मदद से इसकी कमी हो दूर किया जा सकता है। लेकिन इन सप्लीमेंट्स की अधिकता भी नुकसानदायक साबित हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि जिंक सप्लीमेंट का आवश्यकता से अधिक सेवन किन परेशानियों को जन्म दे सकता है−

डायटीशियन बताते हैं कि जिंक सप्लीमेंट्स का अधिक मात्रा में सेवन आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। बहुत अधिक जिंक का सेवन करने से आपको मतली, उल्टी, भूख न लगना, पेट में ऐंठन, दस्त और सिरदर्द जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। इतना ही नहीं, जब लोग लंबे समय तक बहुत अधिक जिंक सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं, तो उन्हें कभी−कभी लो कॉपर लेवल, कम प्रतिरक्षा, और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के निम्न स्तर (गुड कोलेस्ट्रॉल) जैसी समस्याएं होती हैं।

इसे भी पढ़ें: जानिए क्या होता है डी−डाइमर टेस्ट और कोरोना मरीज क्यों दे रहे हैं इस टेस्ट को प्राथमिकता

कितना लें जिंक

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि एक व्यक्ति के शरीर की जिंक संबंधी आवश्यकताएं मुख्य रूप से उसकी उम्र से जुड़ी हैं। मसलन, छह माह तक के बच्चे को प्रतिदिन 2 मिलीग्राम जिंक की आवश्यकता होगी। वहीं, 7 महीने से लेकर 12 महीने के बच्चे को 3 मिलीग्राम जिंक चाहिए। ठीक इसी तरह, एक से तीन साल के बच्चे की प्रतिदिन 3 एमजी जिंक की जरूरत होती है। अगर बच्चे की उम्र 4 से 8 साल के बीच है तो उसे 5 एमजी जिंक की आवश्यकता है। इसी क्रम में, 9−13 उम्र के बच्चों को 8 एमजी, 14−18 उम्र के लड़कों को 11 एमजी और लड़कियों को 9 एमजी जिंक चाहिए। वहीं एक प्रेग्नेंट से लेकर स्तनपान करवाने वाली महिला की दैनिक आवश्यकता 11 से 13 एमजी के बीच होती है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर