समर्स में कॉम्बिनेशन स्किन के लिए बेहद काम आएंगे यह मेकअप टिप्स

By मिताली जैन | Jun 25, 2020

यह सच है कि मेकअप किसी भी महिला की नेचुरल ब्यूटी को निखारने में मदद करता है। लेकिन मेकअप करते समय आपको मौसम और अपनी स्किन का खास ख्याल रखना होता है। वैसे तो ऑयली या रूखी स्किन वाली महिलाओं के लिए मेकअप प्रॉडक्ट को चुनना और उन्हें अप्लाई करना अपेक्षाकृत आसान होता है। लेकिन जब बात कॉम्बिनेशन स्किन की हो तो अक्सर महिलाएं मेकअप करते समय गलती कर बैठती हैं। दरअसल, इस तरह की स्किन के कुछ हिस्से रूखे होते हैं तो कुछ ऑयली। ऐसे में समझ ही नहीं आता कि परफेक्ट तरीके से मेकअप कैसे किया जाए। तो चलिए आज हम आपको समर्स में कॉम्बिनेशन स्किन के लिए कुछ बेहतरीन मेकअप टिप्स के बारे में बता रहे हैं−

मेकअप की शुरूआत में आप मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती होंगी। लेकिन मॉइश्चराइज अप्लाई करने के बाद और मेकअप अप्लाई करने से पहले आपको एक बार ब्लोटिंग पेपर को यूज जरूर करना चाहिए। मेकअप एक्सपर्ट बताते हैं कि यह आपके चेहरे के ऑयली एरिया से अतिरिक्त ऑयल को अब्जार्ब करने में मदद करेगा। इसके अलावा अगर आप चाहें तो मेकअप से पहले मैटिफाई टोनर को भी स्प्रे कर सकती हैं। यह आपकी स्किन को ऑयली दिखाने से बचाएगा।

ऐसे लगाएं फाउंडेशन 

मेकअप एक्सपर्ट के अनुसार, कॉम्बिनेशन स्किन की महिला को चेहरे के अलग−अलग एरिया पर डिफरेंट कवरेज की जरूरत होती है। ऐसे में आपको फाउंडेशन सोच−समझकर लगाना चाहिए। आप चाहे तो खासतौर से कॉम्बिनेशन स्किन के लिए फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर ऑयली व रूखे एरिया पर अलग−अलग फाउंडेशन लगाएं और उसे ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह ब्लेंड करें।

इसे भी पढ़ें: ऑयली है स्किन तो इन होममेड स्कब्र का करें इस्तेमाल

हाईलाइटर का इस्तेमाल

कॉम्बिनेशन स्किन पर मेकअप करते समय हाईलाइटर का इस्तेमाल करना एक अच्छा आईडिया है। मेकअप एक्सपर्ट कहते हैं किरूखे चीक्स देखने में काफी डल लगते हैं। ऐसे में अगर वहां पर हाईलाइटर का इस्तेमाल किया जाए तो आप अपने लुक को आसानी से एन्हॉन्स कर सकती हैं। हालांकि नेचुरल लुक के लिए उसे अच्छी तरह ब्लेंड करना ना भूलें।

शिमरी लुक

कॉम्बिनेशन स्किन के टी−जोन पर ऑयल नजर आता है। जिसके कारण समर्स में वह नेचुरली शाइन करते हैं। इस स्थिति में चेहरे के अन्य फीचर्स को बैलेंस करने के लिए आप आईज और लिप्स पर शिमरी कलर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार