कुछ इस तरह करें अपने दांतों की देखभाल, हमेशा रहेंगे मजबूत

By मिताली जैन | May 21, 2021

मजबूत दांत और मसूड़े ना सिर्फ आपको अच्छी तरह से खाने बल्कि अपने मनपसंद आहार को खाने की भी आजादी देते हैं। हालांकि समय के साथ दांतों की कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और फिर आपको कुछ भी खाने−पीने में समस्या हो सकती है। लेकिन अगर आप अपने दांतों का सही तरह से ख्याल रखते हैं तो इससे आपको लंबे समय तक अपने दांतों को मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने दांतों को स्वस्थ व मजबूत बना सकते हैं−

डेंटिस्ट बताते हैं कि दांतों व मसूड़ों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करना बेहद आवश्यक है। खासतौर से, महिलाओं को तो हार्मोनल बदलावों के कारण दांतों व मसूड़ों की कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर वह खाना खाने के बाद गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करती हैं तो फिर उन्हें कभी भी डॉक्टर के पास जाने की नौबत नहीं आएगी। इसके अलावा, गरारे करने से दांतों के बीच में फंसा हुआ भोजन भी आसानी से निकल जाता है और दांत स्वस्थ बनते हैं।

रात में जरूर करें ब्रश

डेंटिस्ट के अनुसार, लोग सुबह में तो ब्रश करते हैं, लेकिन रात को सोने से पहले इस जरूरी स्टेप को स्किप कर देते हैं। हालांकि यह भी उतना ही जरूरी है। बिस्तर पर जाने से पहले ब्रश करने से पूरे दिन जमा होने वाले कीटाणुओं और प्लेक से छुटकारा मिलता है और दांत अधिक स्वस्थ बनते हैं।

इसे भी पढ़ें: पाचन तंत्र के लिए चमत्कार स्वरूप है नारियल पानी, जानें इसके फायदे

सही तरह से करें ब्रश

दांतों के स्वास्थ्य के लिए सिर्फ ब्रश करना ही पर्याप्त नहीं है। आप किस तरह से ब्रश करते हैं, यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है। वास्तव में सही तरह से ब्रश ना करना वास्तव में ब्रश ना करने के ही समान है। इसलिए टूथब्रश करते समय अपने दांतों पर सर्कुलर मोशन में इसे घुमाएं और प्लेक को रिमूव करें।

जीभ को ना करें नजरअंदाज

जब आप टूथब्रश कर रहे हैं तो यह जरूरी है कि आप अपनी जीभ पर भी उतना ही ध्यान दें। अक्सर प्लेक आपकी जीभ पर भी जमा हो जाते हैं। इसके कारण ना सिर्फ मुंह से दुर्गंध आती है, बल्कि कई तरह ही ओरल हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। इसलिए जब भी आप ब्रश करें तो जेंटल तरीके से अपनी जीभ को भी साफ करें। 

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Explained LCA Tejas Back | तेजस की वापसी: क्या 40 साल का इंतज़ार और करोड़ों का निवेश वाकई बेकार था?

उनके घर में घुसकर मारेंगे, Pakistan की धमकी पर Abhishek Banerjee का पलटवार, केंद्र की चुप्पी पर साधा निशाना

हमने उसे बचा लिया, US के 176 विमानों का ज़बरदस्त हमला, F-15E क्रू को बचाने के लिए नकली ऑपरेशन

Donald Trump की विनाश वाली डेडलाइन करीब! Iran ने रच डाला बड़ा खेल, परमाणु ढाल बनेंगे ईरानी युवा | Iran-US Tension