हार्टबर्न की समस्या को दूर करने के लिए दवाई नहीं, करें इन चीजों का सेवन

By मिताली जैन | Apr 07, 2020

हार्टबर्न एक ऐसी समस्या है, जिसका सामना हम सभी ने कभी ना कभी किया ही है। गलत समय पर भोजन करना, खाने में तला−भुना, हैवी या बाहर का स्पाइसी फूड खाने के कारण अक्सर यह समस्या उत्पन्न होती है। हार्टबर्न की समस्या सुनने में भले ही आम लगे, लेकिन जब व्यक्ति को सीने के निचले हिस्से में तेज जलन, दर्द, मतली आदि की परेशानी होती है तो व्यक्ति काफी बैचेन हो जाता है। ऐसे में अक्सर लोग दवाईयों का सेवन करते हैं, लेकिन ऐसे भी कई आहार हैं, जिनसे आपको तुरंत राहत मिल सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन आहार के बारे में−

अदरक

अदरक में नेचुरल एंटी−इंफलेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो हार्टबर्न व अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं के लिए एक प्राकृतिक उपचार है। आप इसे कद्दूकस अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं या फिर अदरक की चाय बनाकर उसका सेवन भी कर सकते हैं।

नॉन−सिट्रस फल

नॉन−सिट्रस फल जैसे तरबूज, खरबूजा, केला, सेब व नाशपाती आदि का सेवन करना भी हार्टबर्न की समस्या को दूर करने के लिए अच्छा माना जाता है। इनका सेवन करने से आपको तुरंत कुछ राहत का अहसास होता है।

एग व्हाइट

एग व्हाइट भी एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। हालांकि आप अंडे का सेवन करते समय यॉक को स्किप करें। इसमें फैट काफी ज्यादा होता है और यह आपके एसिड रिफलक्स को टि्रगर कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं पानी पीने का भी होता है एक तरीका

ओटमील

जी हां, ओटमील भी हार्टबर्न की समस्या को दूर रखता है। दरअसल, यह हाई फाइबर फूड है और अगर डाइट में फाइबर अधिक हो तो हार्टबर्न की समस्या आपसे दूर ही रहती है। इसलिए आप दिन की शुरूआत में ओटमील का सेवन करें। वैसे हाई फाइबर फूड में आप ओटमील के अलावा होल−ग्रेन ब्रेड और होल−ग्रेन चावलों को शामिल कर सकती हैं।


एलोवेरा जूस

जिस तरह एलोवेरा जेल को  सनबर्न  के लिए अच्छा माना जाता है, ठीक उसी तरह हार्टबर्न को दूर करने के लिए एलोवेरा जूस का सेवन करें। एलोवेरा जूस आपको भीतर से ठंडक प्रदान करता है, जिससे आपको सीने में होने वाली जलन से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: पैरों को क्रॉस करके बैठने से स्वास्थ्य को होते हैं यह नुकसान

दही

दही भी हार्टबर्न की समस्या को दूर करने में बेहद कारगर है। सबसे पहले तो यह पाचन तंत्र को सही तरह से काम करने में मदद करती हैं। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड भी एसिडिटी व हार्टबर्न की समस्या में बेहद लाभकारी होता है। आप दही का सेवन ऐसे ही कर सकते हैं या फिर आप इससे लस्सी व छाछ बनाएं और इसमें भुना हुआ जीरा डालकर सेवन करें।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल