स्वाद और सेहत से भरपूर होती है हरियाली गोभी की सब्जी, बनाएं कुछ इस तरह

By मिताली जैन | Feb 19, 2021

पालक को सेहत के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। यह आपको सिर्फ आयरन ही नहीं देता, बल्कि इस हरी पत्तेदार सब्जी से आपको अन्य भी कई पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। आमतौर पर पालक को घरों एक−दो तरह से ही बनाया जाता है। लेकिन अगर आप एक ही तरह से पालक खा−खाकर बोर हो गई हैं और अब उसे एक टि्वस्ट के साथ खाना चाहती हैं तो ऐसे में आप लंच टाइम में हरियाली गोभी बना सकती हैं। पालक और गोभी की मदद से बनने वाली यह सब्जी जितनी हेल्दी होती है, इसका स्वाद भी उतना ही लाजवाब होता है। तो चलिए जानते हैं हरियाली गोभी बनाने का तरीका−

2 कप फूलगोभी कटी हुई

500 ग्राम पालक, धोया और कटा हुआ

हल्दी पाउडर

गरम मसाला पाउडर

नमक 

एक टमाटर कटा हुआ या प्यूरी

लहसुन

अदरक

हरी मिर्च

जीरा 

दालचीनी पाउडर 

जीरा पाउडर 

2 बड़े चम्मच ताजा क्रीम

1 बड़ा चम्मच मक्खन

इसे भी पढ़ें: ठंड के मौसम में घर पर ब्रोकली सूप का उठाएं मजा

बनाने की विधि−

हरियाली गोभी बनाने के लिए सबसे पहले हम हरियाली मसाला तैयार करेंगे। इसके लिए एक प्रेशर कुकर में मक्खन गरम करें। अब इसमें कुछ सेकंड के लिए जीरा, लहसुन डालकर सॉटे करें। दालचीनी, हरी मिर्च, पलाक, टमाटर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर, हल्दी पाउडर और जीरा पाउडर डालें। कुछ सेकंड के लिए सॉटे करें। अब इसमें एक चम्मच पानी डालकर कुकर को कवर करें और एक सीटी आने तक पकाएं। जब पालक पूरी तरह से पक जाए तो इसे पूरा ठंडा होने दें और फिर ब्लेंडर की मदद से इसे पीस लें। अब एक कड़ाही में ऑयल लेकर उसमें फूलगोभी डालें। साथ ही हल्दी व नमक डालकर सॉटे करें। कुछ सेकंड के बाद कुछ पानी छिड़कें और इसे कवर करें और लगभग 5 मिनट तक पकाएं। एक बार गोबी पकने के बाद इसमें गरम मसाला में डालें और कुछ मिनटों तक भूनें और आँच बंद कर दें। अब क्रीम को पालक करी में डालें और एक सर्विंग बाउल में स्थानांतरित करें। रोस्टेड गोभी को पालक करी में रखें और हरियाली गोभी को गर्मागर्म सर्व करें।

आप इसे रोटी या परांठे आदि के साथ बेहद आसानी से खा सकती हैं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज