सर्दियों में बनाएं मिक्स वेज परांठा, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत भी

By मिताली जैन | Feb 10, 2021

जब ठंड का मौसम आता है तो अधिकतर घरों में तरह−तरह के परांठे बनाए जाते हैं। इस मौसम में आलू या पनीर के परांठे के साथ−साथ गोभी, पालक, मूली आदि के परांठे तैयार किए जाते हैं। मौसमी सब्जियों से बनने वाले यह परांठे स्वाद में बेमिसाल होते हैं। लेकिन अगर आप एक बेहद ही डिलिशियस और फुल फिलिंग परांठे का स्वाद चखना चाहते हैं तो ऐसे में मिक्स वेज परांठा बनाना यकीनन एक अच्छा विचार है। कई तरह की सब्जियों से बनने वाले इस परांठे का स्वाद भी गजब का होता है। तो चलिए जानते हैं मिक्स वेज परांठा बनाने की रेसिपी−

फूलगोभी, 

पत्तागोभी, 

शिमला मिर्च, 

गाजर

नमक

हरी मिर्च

लाल मिर्च, 

धनिया, 

जीरा पाउडर, 

गरम मसाला, 

चाट मसाला

घी

पनीर

हरा धनिया

गूंथा हुआ आटा

सूखा आटा

इसे भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर साबूत मूंग के परांठे

विधि−

मिक्स वेज परांठा बनाने के लिए आप सबसे पहले आटा गूंथ लें। अब आप फूलगोभी, पत्तागोभी, शिमला मिर्च, गाजर को कद्दूकस कर लें। अब एक बड़ा बर्तन लेकर इसमें सारी सब्जियां डालें। अब इसमें नमक डालकर मिक्स कर दें, ताकि सब्जी में मौजूद पानी निकल जाएं। अब इसे पांच मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब थोड़ा−थोड़ा मिश्रण हाथ में लेकर पानी निकाल दें। सारी सब्जी का पानी निचोड़ दें।

इसे भी पढ़ें: घर पर इस आसान तरीके से सुबह के नाश्ते में बनाएं गोभी परांठा

अब एक कड़ाही लेकर उसमें कटी हुई हरी मिर्च, सब्जियां, लाल मिर्च, धनिया, जीरा पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, डालकर आधा मिनट के लिए भून लें। इससे सब्जी में मौजूद अतिरिक्त पानी भी सूख जाएगा। करीबन आधा मिनट बाद सब्जी के मिश्रण को प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें। अब इसमें पनीर को कद्दूकस करें और बारीक कटा ताजा हरा धनिया डालकर मिक्स करें।

अब आप आटे की लोई लेकर उसे हल्का बेलें। अब इसमें फिलिंग अच्छी तरह भरें। अब आप सूखे आटे में लपेटकर इसे हल्के हाथों से बेलें।

अब तवे को गर्म करें और रोटी को ऊपर डालें। जब यह एक तरफ से हल्का सिक जाए तो दूसरी साइड से भी पलटें। अब दोनों साइड से घी या ऑयल डालकर अच्छी तरह कुक करें। आप इसे दही, चटनी, अचार या चाय के साथ सर्व करें।

इसे बनाने वालों का कहना है कि इसका स्वाद अन्य परांठों की अपेक्षा काफी अलग होता है और यह काफी हैवी भी होता है। ऐसे में नाश्ते में इसका सेवन करना एक अच्छा आईडिया है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज