टोमेटो मसाला ग्रेवी बनाकर रखें फ्रिज में और झटपट तैयार करें सब्जियां

By मिताली जैन | Apr 21, 2020

अक्सर जब हम होटल में जाते हैं तो किसी भी सब्जी का ऑर्डर देने के बाद कुछ ही मिनटों में खाना हमारे सामने आ जाता है। जबकि घर पर सब्जी बनाते समय आधे से एक घंटा आसानी से लग जाता है। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह अपनी अधिकतर तैयार पहले ही कर लेते हैं। खासतौर से, सब्जी को टेस्टी बनाने के लिए टोमेटो की मसाला ग्रेवी पहले से ही रेडी रहती है, जिसे बस सब्जी में तड़का लगाया और सब्जी तैयार। तो चलिए आज हम आपको टोमेटो मसाला ग्रेवी बनाकर उसे स्टोर करने के बारे में बता रहे हैं। जिसे आप बनाकर सात दिन तक आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं और हर दिन अलग सब्जी झटपट बना सकते हैं−

सामग्री-

चार−पांच बड़े प्याज

हरी मिर्च

डेढ़ किलो टमाटर

नमक

हल्दी

लाल मिर्च

धनिया पाउडर

100 ग्राम ऑयल

आधा छोटा चम्मच सिटिक एसिड

एक चम्मच चीनी

इसे भी पढ़ें: घर पर इस आसान तरीके से बनाएं टेस्टी लिट्टी चोखा

विधि-

सबसे पहले आप प्याज व हरी मिर्च को बारीक काट लें। अब कुकर को गर्म करें। इसमें तेल डालें और इसमें तेजपत्ता, जीरा डालकर चटकाएं। अब इसमें हरी मिर्च डालकर 10−15 सेकंड के लिए फ्राई करें। इसके बाद इसमें प्याज डालें व नमक डालें। अब आप टमाटर को भी बारीक काट लें। जब प्याज हल्के भून जाएं तो इसमें आप हल्दी, लाल मिर्च व धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इन सभी मसालों को एक मिनट के लिए भून लें। 

अब आप इसमें टमाटर डालकर मिक्स कर दें। अब प्रेशर कुकर में ढक्कन लगा दें और दो सीटी लगाएं। दो सीटी आने के बाद गैस लो करें और पांच मिनट तक पकने दें। इसके बाद गैस बंद करें और ठंडा होने दें। जब सीटी निकल जाए तो ढक्कन खोल दें।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के चलते घर पर इन आसान स्टेप्स से बनाएं ब्रेड पकौड़ा

अब फ्लेम को हाई करें और टमाटर ग्रेवी में मौजूद पानी को सुखाएं। करीबन दस से बारह मिनट में अतिरिक्त पानी सूख जाएगा। अब आप इसमें एक चम्मच चीनी और आधा छोटा चम्मच सिटिक एसिड डालें। यह डालने से टोमेटो मसाला सात से दस दिन तक खराब नहीं होगा। आखिरी में इसमें गरम मसाला डालकर एक बार फिर से मिक्स करें।

आपका मसाला बनकर तैयार है। अब आप इस मसाले की मदद से अपनी सूखी या तरी वाली सब्जी झटपट तैयार हो जाएगी।

टिपः अगर आपके पास सिटिक एसिड नहीं है तो आप मसाले में ऑयल थोड़ा अधिक डालें और पांच−दस मिनट के लिए अधिक पकाएं। 

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

G20 बैठक: S Jaishankar ने कनाडा की विदेश मंत्री Anita Anand समेत कई समकक्षों से की चर्चा

Maharashtra SIR: मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 13 नवंबर तक बढ़ी

Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये