जानें कौन है अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर, कैसे हुई दोनों की मुलाकात और शादी

By रितिका कमठान | Apr 23, 2023

अजनाला हिंसा के बाद अचानक सुर्खियों में आए खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब डे का प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी हो गई है। वहीं अमृतपाल के साथ अब उसकी पत्नी किरणदीप कौर भी लगातार चर्चा में आई हुई है। हाल ही में किरणदीप कौर को विदेश जाने की अनुमति नहीं दी गई है। पंजाब पुलिस ने 20 अप्रैल को किरणदीप कौर को इंग्लैंड जाने की अनुमति नहीं दी थी।

जानें कौन है किरणदीप

जानकारी के मुताबिक इंग्लैंड में ही किरणदीप का जन्म हुआ था। उनकी परवरिश इंग्लैंड में हुई है। वहीं अमृतपाल सिंह से किरणदीप का संपर्क सोशल मीडिया के जरिए हुआ था। दोनों की बातचीत सिख मुद्दों को लेकर शुरू हुई थी। अमृतपाल की सिख मुद्दों पर सक्रियता और खालिस्तानी मुहीम से काफी अधिक थी जिससे किरणदीप प्रभावित हुई थी। इसी के चलते किरणदीप ने अमृतपाल सिंह को इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क किया था। 

इंग्लैंड में हुई परवरिश

बता दें कि किरणदीप कौर के दादा वर्ष 1951 में जालंधर से इंग्लैंड शिफ्ट हुए थे। इसके बाद से उनका परिवार वहीं रहा है। अमृतपाल सिंह के साथ संपर्क में आने से पहले इंग्लैंड में किरणदीप काम करती थी। संपर्क में आने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। दोनों की शादी एक साधारण समारोह में अमृतपाल से पैतृत गांव में 10 फरवरी को हुई थी। शादी के बाद कौर अमृतपाल के पैतृक गांव पंजाब के जल्लूपुर खेड़ा में रहने लगी। बता दें कि अमृतपाल सिंह ने पत्नी द्वारा पंजाब में रहने के फैसले पर भी बयान दिया था। अमृतपाल ने अपनी शादी को रिवर्स माइग्रेशन कहा था और बताया था।

प्रमुख खबरें

Animesh Kujur की तूफानी दौड़, National Record तोड़कर Commonwealth Games 2026 में बनाई जगह

Human Trafficking पर Supreme Court का ऑपरेशन क्लीन, राज्यों को 4 हफ्ते में AHTU बनाने का आदेश

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

Barcelona के कोच Hansi Flick का बड़ा बयान, Pep Guardiola हैं दुनिया के बेस्ट कोच