जिम जाने का वक्त नहीं है तो घर पर ही करें जंपिंग जैक एक्सरसाइज, शरीर को होंगे ये बेहतरीन लाभ

By प्रिया मिश्रा | Feb 01, 2022

आजकल की व्यस्त जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों की वजह से लोगों को कई सारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हेल्दीऔर फिट रहने के लिए रोजाना कम से कम 20 से 30 मिनट एक्सरसाइज करना जरूरी है। अगर आपको जिम जाने का समय नहीं मिलता है तो आप घर पर ही जंपिंग जैक एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह एक बेहद आसान एक्सरसाइज है और इससे फुल बॉडी वर्कआउट होता है। रोजाना जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने से शरीर को कई सारे फायदे होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने का तरीका और इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं-

जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने से पूरे शरीर का वर्कआउट होता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इस एक्सरसाइज को करने से पैरों, हाथों, पेट और एब्डोमिनल एरिया की मसल्स में जमा फैट को घटाने में मदद मिलती है।

जंपिंग जैक एक्सरसाइज हमारी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और बोन डेंसिटी बढ़ती है। जंपिंग जैक करने से ओस्टियोपोरोसिस और आर्थराइटिस जैसी बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है।

जंपिंग जैक एक्सरसाइज हमारे हार्ट के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसे करने से हार्ट में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। जंपिंग जैक करने से हार्ट स्ट्रोक ओर हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने से स्ट्रेस से छुटकारा मिलता है। इस एक्सरसाइज को करने से दिमाग में सेरोटोनिन और एंडोर्फिन नामक हार्मोन का स्त्राव होता है जो तनाव के स्तर को कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में चाय की इन 4 वैरायटीज़ से शुरु करें अपना दिन, मिलेंगे ढेरों फायदे और रहेंगे तंदुरुस्त

जंपिंग जैक एक्सरसाइज से इनसोम्निया या नींद ना आने की समस्या दूर होती है। रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से शरीर एक्टिव बनता है और शरीर में अच्छे हार्मोन रिलीज होते हैं जिससे तनाव और इनसोम्निया जैसी समस्याएँ दूर होती है।

जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने का तरीका 

जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने के लिए अपने पैरों को सीधा रखकर खड़े हो जाएं।

अब अपनी बाजुओं को साइड में रखें और अपने पैरों को कूल्हों को चौड़ाई से फैलाएं।

अब जब करें और इसी समय अपने हाथों को अपने सर के ऊपर ले जाते हुए मिलाएं। फिर से जमकर और अपनी बाजुओं को नीचे ले आएं।

इसी समय अपने पैरों को एक साथ लाएं और सामान्य स्थिति में आ जाएं।

इसे फिर से दोहराएं।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Falta Assembly सीट पर BJP का भगवा परचम, Debangshu Panda ने 1 लाख वोटों से दर्ज की रिकॉर्ड जीत

Nautapa 2026 Tips: नौतपा में पिता के चरण छूने से सूर्य देव देंगे वरदान, Success चूमेगी कदम, बदल जाएगी किस्मत!

Twisha Sharma Case: सवालों के घेरे में मौत, AIIMS की जांच के बाद Bhopal में हुआ अंतिम संस्कार

Cannes Red Carpet पर ग्लैमर नहीं, सनातन की गूंज! Radha Look में Sanya Thakur ने बटोरी सुर्खियां