रणबीर कपूर का प्रपोजल और आलिया भट्ट को नहीं थी खबर, जानें अन्य हस्तियों ने किस रोमांटिक जगह पर पार्टनर के सामने टेके थे घुटने

By एकता | Jul 17, 2022

पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड गलियारों में शादियों की सहनाई बज रही है। हाल ही में अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधें। इस जोड़े से पहले भी कई बॉलीवुड कपल शादी कर चुके हैं, जो काफी चर्चा में भी रही थीं। इन सभी बॉलीवुड सितारों ने अपने जीवन साथी को विदेशों की अलग-अलग जगहों पर शादी के लिए प्रपोज किया था। ऐसी जगहें जिनकी खूबसूरती यकीनन आपका मन मोह लेंगी। चलिए आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के किस सितारों ने अपने जीवन साथी को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए कौनसी खूबसूरत जगह का चुनाव किया था।

इसे भी पढ़ें: समुद्र किनारे बिना कपड़ो के बैठी इस हसीना ने उड़ाए सबके होश, आपने इन्हें पहचाना क्या?

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट


बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़े रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसी साल अप्रैल में शादी के बंधन में बढ़े थें। दोनों ने हाल ही में घोषणा की थीं कि वह जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। इस दौरान रणबीर कपूर की माँ नीतू कपूर ने एक तस्वीर शेयर कर जोड़े को बधाई दी थीं। आपको बता दें कि नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीर उस वक़्त की है जब रणबीर ने अपनी प्रेमिका आलिया को शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों ट्रिप के लिए केन्या गए थे जहाँ मसाई मारा नाम की जगह पर रणबीर ने आलिया को प्रपोज किया था। हाल ही में आलिया ने खुलासा किया था कि उन्हें इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि रणबीर उन्हें प्रपोज करने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: 'देखा जब से तुमको, तुमपे प्यार आ गया' तेजरन की Love Story पर फिट बैठता है उनका नया गाना Baarish Aayi Hai

सैफ अली खान और करीना कपूर खान


बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों में शामिल सैफ अली खान और करीना कपूर के दिलों में पेप्यार के शहर रिस के लिए एक ख़ास जगह है, क्योंकि इस जगह पर अभिनेता ने अभिनेत्री को शादी के लिए प्रपोज किया था, वो भी एक बार नहीं बल्कि दो बार। फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान करीना और सैफ एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। रिश्ते में आने के कुछ समय बाद दोनों पेरिस में छुट्टियां मनाने गए थे। जहाँ सैफ ने करीना को दो बार प्रपोज किया था, पहली बार एक रेस्टोरेंट में और दूसरी बार नॉट्रा डैम चर्च में। करीना कपूर ने दूसरे प्रपोजल में शादी के लिए हाँ कह दी थीं।

इसे भी पढ़ें: लोगों का दिल धड़काना अच्छे से जानती हैं Anusha Dandekar, लेटेस्ट तस्वीरें हैं इस बात का सबूत, आप भी देखें पर संभल कर

सोनम कपूर और आनंद आहूजा


अभिनेत्री सोनम कपूर चार साल पहले बिज़नेसमेन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं और अब दोनों जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। शादी से पहले सोनम और आनंद ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया था। डेटिंग के दौरान एक बार दोनों न्यूयॉर्क घूमने गए थे, जहाँ आनंद ने स्ट्रीट के बीच अचानक से अपने घुटनों पर बैठकर सोनम को शादी के लिए प्रपोज किया।

इसे भी पढ़ें: Ayushmann Khurrana ने शेयर की शर्टलेस तस्वीरें, पूछा- कहाँ हूँ मैं?, Kartik Aaryan ने दिया जबरदस्त जवाब

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अपने से 10 साल छोटी उम्र के अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ शादी की थीं। दंपति ने हाल ही में सरोगेसी के जरिये अपनी पहली बच्ची का स्वागत किया है। प्रियंका अपना 36वां जन्मदिन मानाने के लिए निक के साथ ग्रीस गयी थीं। अभिनेत्री के जन्मदिन के एक दिन बाद निक ने रेस्टोरेंट में डिनर के दौरान प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज किया था।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर