कब है ओणम का त्योहार? जानें तिथि और इस पर्व का महत्व

By प्रिया मिश्रा | Aug 19, 2021

केरल के प्रमुख त्योहारों में से एक ओणम पर्व की शुरुआत हो चुकी है। इस साल यह त्योहार 12 अगस्त से शुरू हुआ है और इसका समापन 23 अगस्त को होगा। ओणम का मुख्य पर्व 21 अगस्त को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद की त्रयोदशी तिथि को ओणम का पर्व मनाया जाता है। वहीं,  मलयालम कैलेंडर के अनुसार ओणम का पर्व चिंगम माह में पड़ता है। इस पर्व को लेकर अलग-अलग कहानियाँ प्रचलित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार  ओणम के दिन राजा महाबली अपनी प्रजा से मिलने के लिए धरती लोक पर आते हैं। इस खुशी में दक्षिण भारत में यह त्योहार बहुत धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इसके साथ ही किसान नई फसल की बेहतर उपज के लिए यह पर्व मनाते हैं।

इसे भी पढ़ें: सुबह उठकर पढ़ें यह मंत्र, अच्छा बीतेगा दिन और बनेंगे सारे काम

ओणम में घरों में विशेष पकवान बनाए जाते हैं। ओणम पर साध्या थाली बनाने की परंपरा है। इस थाली में 26 तरह के शाकाहारी व्यंजन बनाए जाते हैं, जिन्हें केले के पत्तों पर परोसा जाता है। ओणम पर खासतौर पर चावल, नारियल के दूध और गुड़ डालकर खीर बनाई जाती है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर किए गए दान का मिलता है अधिक फल

UPPCL की चेतावनी: घर में Vampire Load बढ़ा रहा आपका Electricity Bill, तुरंत बदलें ये आदतें

Parashuram Janmotsav 2026: क्यों भगवान विष्णु के Avatar ने 21 बार किया था पृथ्वी को क्षत्रिय-विहीन?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी