Skin Care Tips: एक्सपर्ट्स से जानिए फेस पर वैसलीन लगाने का सही तरीका, मिलेंगे कई फायदे

By अनन्या मिश्रा | Apr 24, 2024

वैसलीन को कई तरह से उपयोग में लाया जाता है। वैसे तो ठंड के मौसम में इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। वैसलीन फटे होंठ और फटी हुई स्किन को रिपेयर करने का काम करती है। तो वहीं चोट व खरोंच आदि को भी यह हील करने में सहायक होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि वैसलीन लगाने का सही तरीका क्या है और इसको लगाने से क्या-क्या फायदा होता है।

वैसलीन को जरूरी मिनरल्स ऑयल्स और वैक्स के मिक्सचर से बनाकर तैयार किया जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन को कई सारे फायदे होते हैं, तो वहीं त्वचा की नमी भी बरकरार रहती है। वैसलीन हमारी स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ ही स्किन को रिपेयर करने का भी काम करती है।

इसे भी पढ़ें: Hair Care: दोमुंहे बालों को काटने की जरूरत नहीं, बस अपनाएं ये उपाय

ऐसे करें वैसलीन का इस्तेमाल

एक्सपर्ट्स के मुताबिक आंखों की पलकों और होंठों पर वैसलीन लगाने से पहले मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बाद ही वैसलीन अप्लाई करना चाहिए। इस तरह से वैसलीन लगाने से आपके होंठ और आंखों की पलकें दोनों हाइड्रेटेड रहेंगी।

कई बार सूखे घाव को भी सही होने में अधिक समय लगता है। इसलिए जब भी छोटा कट, घाव या खरोंच आदि लगे तो उस पर वैसलीन लगा देना चाहिए। इससे वह घाव जल्द ठीक हो जाएगा।

फटी एड़ियों को भी ठीक करने में वैसलीन बेहद मददगार साबित होती है। 

कई बार जूते या सैंडल पहनने से पैरों में छाले पड़ जाते हैं। इन छालों को ठीक करने के लिए भी वैसलीन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अगर आप नहाने के फौरन बाद गीले नाखूनों पर वैसलीन अप्लाई करते हैं, तो नाखून आसानी से नहीं टूटते हैं। वहीं कई बार छोटे बच्चों के डायपर लगाने से उनको रैसिश हो जाते हैं। ऐसे में आप इसके लिए भी वैसलीन का इस्तेमाल कर सकती हैं।

हांलाकि एक्ने प्रोन स्किन पर वैसलीन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत