Teachers Day 2026: जानिए Teachers Day का इतिहास, महत्व और देश के निर्माण में शिक्षकों का Role

By अनन्या मिश्रा | Sep 05, 2026

हर साल 05 सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूल और कॉलेज आदि में अलग माहौल नजर आता है। यह दिन भारत के प्रमुख दार्शनिक, शिक्षक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास और महत्व आदि के बारे में...

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का विचार था कि यह दिन किसी एक व्यक्ति के सम्मान तक सीमिन न रहे। बल्कि देश भर के शिक्षकों और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को यह दिन समर्पित होना चाहिए। इस तरह से हर साल 05 सितंबर को भारत में टीचर्स डे मनाने की परंपरा शुरू हुई।

टीचर्स डे की परंपरा 

साल 1962 में भारत में टीचर्स डे मनाए जाने की शुरूआत हुई थी। तब से 05 सितंबर को हर साल स्कूल और कॉलेजों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन स्टूडेंट्स अपने टीचर्स के लिए विशेष कार्यक्रम करते हैं, गिफ्ट देते हैं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हैं। इस दिन सामान्य पढ़ाई का माहौल नहीं बल्कि शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा शिक्षा के क्षेत्र में बिताया था। वह आंध्र यूनिवर्सिटी और बनारस यूनिवर्सिटी के कुलपति रहे। फिर साल 1952 में भारत के पहले उपराष्ट्रपति बनें। वहीं साल 1962 में देश के दूसर राष्ट्रपति बने। शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान की वजह से डॉ राधाकृष्णन का नाम टीचर्स डे की गहराई से जुड़ गया।

प्रमुख खबरें

Video | US Airstrike In Iran | ईरान में शादी का जश्न मातम में बदला! अमेरिकी ड्रोन हमले में मची भारी तबाही, मासूम बच्चे समेत 5 की मौत, 60 घायल

Delhi Weather: बारिश से गिरा पारा, IMD ने जारी किया Yellow-Orange Alert

Janmashtami पर Patna के ISKCON मंदिर पहुंचे Governor और CM, की पूजा-अर्चना

Delhi-NCR Heavy Rain | लगातार दूसरे दिन भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, IMD का येलो अलर्ट जारी